यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana Weather: शीत लहर से ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, प्रदेश के 18 जिलों में रेड व ओरेंज अलर्ट जारी
Haryana Weather Update प्रदेश में शनिवार सुबह से ही शीत लहर जारी हैं और इसके चलते न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार उतार चढ़ाव हो रहा है। प्रदेश के ...और पढ़ें

HighLights
- शीत लहर लोगों को और कर सकती है परेशान
- न्यूनतम व अधिकतम तापमान में लगातार हो रहा उतार चढ़ाव
जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana Weather: प्रदेश में शनिवार सुबह से ही शीत लहर जारी हैं। शीत लहर के चलते लोग घरों में रहने को मजबूर है। इसके चलते न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार उतार चढ़ाव हो रहा है। प्रदेश के भिवानी का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री तक पहुंच गया।
इसके साथ ही आने वाले दिनों में मौसम विज्ञानियों की तरफ से प्रदेश के 10 जिलों में ओरेंज अलर्ट और 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए घने कोहरे और ठंडा दिन रहने की संभावना व्यक्त की है।
शीत लहर जारी रहने की संभावना
वहीं शीत लहर लोगों को परेशान कर सकती हैं। शनिवार को धुंध नहीं छाने के कारण दोपहर को धूप खिलने से आम आदमी को ठंड से राहत मिली। मौसम विज्ञानियों की तरफ से पहले ही शीत लहर चलने के साथ ठंड बढ़ने की उम्मीद जताई हुई थी।
ये भी पढ़ें- हरियाणा की अलग राजधानी और हाई कोर्ट के लिए छिड़ी मुहिम, सांकेतिक अनशन की दी चेतावनी
दो तीन दिन तापमान में गिरावट की संभावना नहीं
शनिवार को उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने के कारण धुंध नहीं हुई। तेज हवा चलने से ठंड अवश्य रही। विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में अभी दो से तीन दिन गिरावट नहीं होने और उसके बाद दो से तीन डिग्री तक सेल्सियस की गिरावट दर्ज की सकती है।
ओरेंज अलर्ट वाले जिले-
अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद
येलो अलर्ट वाले जिले-
पंचकुला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी
ये भी पढ़ें- दो शोरूम, दो दुकानों व 17 डीपीसी पर चला पीला पंजा; अधिकारी बोले- बर्दाश्त नहीं होगा अवैध निर्माण