यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana Lok Sabha Election Result 2024: हरियाणा में भाजपा-कांग्रेस फिफ्टी-फिफ्टी, अब विधानसभा चुनाव में BJP के सामने बड़ी चुनौती
हरियाणा में भाजपा ने पांच सीटें जीती हैं। वहीं कांग्रेस ने भी पांच सीटों पर जीत हासिल की है। बीजेपी ने जिन पांच लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की है उन सभ ...और पढ़ें

HighLights
- हरियाणा में भाजपा मात्र पांच लोकसभा सीटों पर सिमटकर रह गई
- वहीं कांग्रेस ने भी प्रदेश में पांच सीटें हासिल की है
- मध्य हरियाणा में कांग्रेस ने रोहतक, सिरसा और हिसार सीटों पर जीत का परचम लराया
अनुराग अग्रवाल, चंडीगढ़। हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर चौंकाने वाले नतीजे आए हैं। प्रदेश में भाजपा मात्र पांच लोकसभा सीटों (Haryana Lok Sabha Election Result 2024) पर सिमटकर रह गई, जबकि कांग्रेस ने भाजपा से पांच सीटें छीनकर जबरदस्त तरीके से वापसी की है।
भाजपा ने जिन पांच लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की है, उन सभी पर जीत की हैट-ट्रिक लगाई, जबकि कांग्रेस ने पांच लोकसभा सीटें जीतकर इसी साल अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के सामने तगड़ी चुनौती पेश कर दी है।
भाजपा ने दक्षिण हरियाणा की गुड़गांव, फरीदाबाद व भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की। कांग्रेस ने मध्य हरियाणा की रोहतक, सिरसा और हिसार लोकसभा सीटों पर जीत का परचम लराया।
उत्तर हरियाणा यानी जीटी रोड बेल्ट पर पड़ने वाली चार लोकसभा सीटों में से दो करनाल और कुरुक्षेत्र पर भाजपा ने चुनाव जीते, जबकि जबकि दो सीटों सोनीपत और अंबाला में कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया। कुमारी सैलजा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा दोनों पांचवीं बार सांसद बने हैं।
यह दिग्गज चुनाव हारे
सिरसा में भाजपा के डॉ. अशोक तंवर, हिसार में रणजीत चौटाला, जजपा की नैना चौटाला, इनेलो की सुनैना चौटाला, अंबाला में भाजपा की बंतो कटारिया, सोनीपत में भाजपा के मोहन लाल बडौली और रोहतक में डॉ. अरविंद शर्मा चुनाव हारे l
खबरें और भी
वहीं गुड़गांव से राज बब्बर, फरीदाबाद में महेंद्र प्रताप सिंह, भिवानी में राव दान सिंह, कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी के सुशील गुप्ता व इनेलो के अभय चौटाला और करनाल में दिव्यांशु बुद्धिराजा की हार हुई है।
भाजपा की रणनीति ध्वस्त
साल 2019 में भाजपा ने सभी 10 लोकसभा सीटों पर क्लीन स्विप किया था। इस बार भाजपा को कम से कम आठ सीटों पर जीत की उम्मीद थी, लेकिन कांग्रेस ने उसकी रणनीति ध्वस्त कर दी। रोहतक से कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की सबसे बड़ी जीत हासिल की।
- दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा के निवर्तमान सांसद डॉ. अरविंद शर्मा को 3 लाख 38 हजार 745 मतों के अंतर से हराया।
- कांग्रेस की दूसरी सबसे बड़ी जीत सिरसा में हुई, जहां कांग्रेस की कुमारी सैलजा ने भाजपा के डॉ. अशोक तंवर को 2 लाख 68 हजार 497 मतों से हराया।
- करनाल से मनोहर लाल ने कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा को 2 लाख 19 हजार 156 मतों से हराया।
भाजपा ने करनाल, गुड़गांव, फरीदाबाद, भिवानी-महेंद्रगढ़ व कुरुक्षेत्र में लगाई जीत की हैट्रिक लगाई हैl वहीं कांग्रेस ने रोहतक, सिरसा, सोनीपत, अंबाला और हिसार लोकसभा सीटें जीती