Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Cold Night: हरियाणा में इस सीजन की सबसे सर्द रात, रजाई-कंबल में भी ठिठुरे लोग; महेंद्रगढ़ का पारा सुन कांप जाएंगे आप

    By Amit Dhawan Edited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Mon, 15 Jan 2024 12:12 PM (IST)

    Haryana Weather Update सोमवार को प्रदेश के नौ जिलों में रेड अलर्ट तो वहीं 12 जिलों में आरेंज अलर्ट जारी हुआ। हरियाणा में रविवार की रात इस सीजन की सबसे ...और पढ़ें

    Haryana Weather News: इस सीजन रविवार रही हरियाणा की सबसे सर्द रात।
    Haryana Weather News: इस सीजन रविवार रही हरियाणा की सबसे सर्द रात।

    HighLights

    1. रविवार सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा
    2. तापमान में भी हुआ बदलाव
    3. पिछले तीन दिनों से रात के समय छा रहा है कोहरा

    जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana Weather: तापमान में बदलाव के साथ ही रविवार सुबह के समय घना कोहरा छाया। इसके चलते प्रदेश में सबसे ठंडा नारनौल रहा और इसका न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक पहुंच गया। हरियाणा में पिछली रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। जहां पर महेंद्रगढ़ जिले का पारा 0.4 डिग्री तक लुढ़का।

    वहीं सोमवार को प्रदेश के नौ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दूसरी तरफ न्यूनतम तापमान नीचे जाने के साथ ही अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। साथ ही आने वाले दिनों में अभी घना कोहरा छाने के साथ ठंडे दिन रहने की संभावना व्यक्त की है।

    ये भी पढ़ें- चश्मा तलाशने के लिए समुद्र में उतरे करनाल के युवक की ऑस्ट्रेलिया में मौत, तीन साल पहले हुई थी शादी

    घना कोहरा व ठंड ज्यादा होने की संभावना

    मौसम विज्ञानियों की तरफ से घना कोहरा और ठंड अधिक होने की संभावना व्यक्त की थी। पिछले करीब तीन दिन से रात के समय ही कोहरा छा रहा है। सुबह के समय सुबह करीब 11 बजे धूप निकलने के बाद धूप खिलने से लोगों को राहत भी मिली। वहीं नारनौल का तापमान दो डिग्री तो भिवानी का 3.4, हिसार और पानीपत का 3.9 डिग्री दर्ज किया गया।

    मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में यह तापमान नीचे जा सकता है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार सोमवार को घना कोहरा छाने के साथ शीत लहर चलने और ठंडा दिन रहने कही संभावना है। इसमें वाहन चालकों से भी आराम से गाड़ी चलाने का आह्वान किया गया है।

    खबरें और भी

    रेड, ऑरेंज व येलो अलर्ट वाले जिले

    -रेड अलर्ट : अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, जींद,

    -ऑरेंज अलर्ट : पंचकूला, युनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी

    -यलो अलर्ट : रोहतक, झज्जर

    गोरखधाम एक्सप्रेस 9 घंटे लेट

    सर्दी व धुंध के कारण हिसार रेलवे स्टेशन से कई ट्रेनें लेट चली। इनमें रेवाड़ी-बठिंडा एक्सप्रैस, सिरसा लुधियाना, मेरठ व गंगानगर ट्रेने अपने निर्धारित समय से एक से डेढ़ घंटा देरी से चली। वहीं गोरखधाम एक्सप्रैस 9 घंटे की देरी से चली।

    ये भी पढे़ं- पहले पति, पत्नी और वो... ने साथ में की शराब पार्टी, अगली सुबह महिला के पति ने कर दिया कांड; दंपत्ति गिरफ्तार