विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana News: कच्चे कर्मचारियों की नौकरी होगी पक्की, सरकार लाएगी एक्ट, CM नायब सैनी बोले- 1 लाख 20 हजार लोगों को होगा फायदा

Published: Thu, 08 Aug 2024 04:42 PM (IST)

Haryana News कच्चे कर्मचारियों को पक्के करने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ा फैसला किया है। ...और पढ़ें

Haryana News: कच्चे कर्मचारियों की नौकरी होगी पक्की, सीएम सैनी का बड़ा ऐलान।
Haryana News: कच्चे कर्मचारियों की नौकरी होगी पक्की, सीएम सैनी का बड़ा ऐलान।

HighLights

  1. 1 लाख 20 हजार कर्मचारियों का मिलेगा फायदा।
  2. कर्मचारियों को पे स्केल का बेसिक वेतन मिलेगा।
  3. सालाना वेतन वृद्धि का लाभ भी मिलेगा।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रेस वार्ता की। सीएम नायब सैनी ने कहा कि मीडियाकर्मियों की समस्याओं के लिए निणर्य लिया है कि उनकी मासिक पेंशन की दो शर्तें हटाई। पत्रकार की पेंशन आपराधिक मामले सामने आने पर या गलत आचरण या कोई और ऐसा मुद्दा सामने आने पर हट जाती थी। परिवार में दो मीडियाकर्मी काम कर रहे हैं तो एक को पेंशन मिलती थी। इन दोनों शर्तों को हटा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि दूसरा फैसला किसानों के लिए किया है। जब से मैं प्रदेश का मुख्य सेवक बना तब से मैं किसानों के बीच जाता रहा। मैं भी गरीब किसान का बेटा हूं। हमने किसानों के लिए कई फैसले किए हैं। हमने एक और फैसला किया है। इस बार हरियाणा में कम बारिश हुई है। इसलिए फसलों की लागत और उसकी मेहनत बढ़ती है।

2 हजार रुपये बोनस दिया जाएगा

इस बार सरकार खरीफ की फसलों, फल, फूल और सब्जी पर बोनस देगी। हर फसल पर किसानों को 2 हजार रुपये प्रति एकड़ बोनस दिया जाएगा। किसान 15 अगस्त तक अपनी फसल का रजिस्ट्रेशन करा दे। जिसके पास एक एकड़ से कम जमीन है तो भी उसे 2 हजार रुपये बोनस दिया जाएगा।

1 लाख 20 हजार कर्मचारियों को फायदा

कच्चे कर्मचारियों को रिटायर होने तक उनकी सेवा सुरक्षा की गारंटी दी। इसके लिए एक्ट लाया गया है। ताकी बाद में इस मामले को कोई चुनौती न दे सके। इससे 1 लाख 20 हजार कर्मचारियों को फायदा होगा। रेगुलर कर्मचारियों के बेसिक वेतन के समान वेतन दिया जाएगा।

सालाना वेतन वृद्धि दी जाएगी। मेटरनिटी लाभ के पात्र होंगे। परिवार को स्वास्थ्य लाभ दिया जाएगा। जिसकी सैलरी 50 हजार से ज्यादा है वो इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी‌।

यह भी पढ़ें- Haryana News: बेटियों को शिक्षा पर नायब सरकार का विशेष जोर, तीज के मौके पर महिलाओं के लिए कीं ये बड़ी घोषणाएं

सालाना वेतन वृद्धि का लाभ भी मिलेगा

15 अगस्त 2024 तक कच्ची नौकरी में पांच साल पूरा करने वाले कर्मचारियों मानदेय के अतिरिक्त 5 प्रतिशत मिलेगा। 10 साल वाले को 10 प्रतिशत और 15 साल वाले को 15 प्रतिशत मिलेगा। उन्होंने कहा कि आउटसोर्स और HKRN के तहत लगे 1 लाख 20 हजार कर्मचारियों का इसका फ़ायदा मिलेगा।

कर्मचारियों को पे स्केल का बेसिक वेतन मिलेगा। सालाना वेतन वृद्धि का लाभ भी कच्चे कर्मचारियों को इस फैसले के तहत मिलेगा।

50 हजार से अधिक वेतन वाले कर्मचारी शामिल नहीं

50 हजार रुपये से अधिक वेतन लेने वाले कर्मचारी इस पॉलिसी में शामिल नही होंगे। केंद्र सरकार की योजनाओं से स्पॉन्सर कर्मचारियों को इसका लाभ नही मिलेगा। 5 साल या इससे अधिक जिन कर्मचारियों को समय हो गया है उनको इसका लाभ मिलेगा।

जिन कर्मचारियों को 5 साल या इससे अधिक हुए हैं, उन्हें न्यूनतम पे स्केल का 5 प्रतिशत अधिक वेतन मिलेगा। इसी तरह 8 साल वाले कर्मचारियों को न्यूनतम पे स्केल का 10 प्रतिशत अधिक वेतन मिलेगा। इससे अधिक जिनकी नौकरी हुई है उन्हें यूनतम पे स्केल का 15 प्रतिशत अधिक वेतन मिलेगा।

  • किसानों को खरीफ की सभी फसल पर प्रति एकड़ 2000 रुपये बोनस देने को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। एक एकड़ से कम फसल होने पर भी 2000 रुपये का बोनस मिलेगा। 5 साल से ज्यादा वक्त से कार्य कर रहे अनुबंधित कर्मचारियों को सेवानिवृत्त तक सेवा सुरक्षा के लिए सरकार एक्ट लाएगी।
  • 15 अगस्त 2024 तक जो कर्मचारी 5 साल पूरे करेगा उनको फैसले का लाभ मिलेगा।
  • साल में 2 बार DA, मैटरनिटी और चिरायु योजना कवर जैसे सब लाभ कर्मचारियों को मिलेंगे
  • आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट 1, आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट 2 और HKRN के सभी कर्मचारियों पर लागू होगा फैसला
  • मंत्रिमंडल ने हरियाणा में 60 वर्ष से अधिक आयु के मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों के लिए मासिक पेंशन योजना में संशोधन को मंज़ूरी
  • परिवार पहचान पत्र के अनुसार प्रति परिवार केवल एक सदस्य ही मासिक पेंशन के लिए पात्र होगा, अब इस नियम को भी हटाया गया

यह भी पढ़ें- Haryana News: बीजेपी छोड़कर नहीं जा रहे टेकराम कंडेला, सीएम सैनी ने अटकलों पर लगाया विराम, बोले- अब नहीं हैं नाराज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।