विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana News: बीजेपी छोड़कर नहीं जा रहे टेकराम कंडेला, सीएम सैनी ने अटकलों पर लगाया विराम, बोले- अब नहीं हैं नाराज

Published: Thu, 08 Aug 2024 03:43 PM (IST)

Haryana News किसान नेता टेकराम कंडेला के अन्य पार्टियों में जाने की अटकलें तेज हो गई थीं। सीएम नायब सैनी ...और पढ़ें

Haryana News: नायब सिंह सैनी ने टेकराम कंडेला के अन्य पार्टियों में जाने पर लगाया विराम।
Haryana News: नायब सिंह सैनी ने टेकराम कंडेला के अन्य पार्टियों में जाने पर लगाया विराम।

HighLights

  1. पार्टी के लिए मजबूती से कार्य करूंगा।
  2. टेकराम कंडेला किसानों का बड़ा चेहरा।
  3. जींद जिले में पाचों सीटों पर कमल खिलेगा।

जागरण संवाददाता, जींद। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज अचानक राष्ट्रीय मुख्यालय कंडेला में पहुंच कर टेकराम कंडेला को विभिन्न पार्टियों में जाने की चर्चाओं पर विराम लगा दिया। नायब सैनी के पहुंचने पर जींद हल्का व आस पास के गांव की भारी भीड़ जमा हो गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा टेकराम कंडेला 2018 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। किसान आंदोलन के चलते व किसानों के मुद्दों पर बात न बनने के कारण नाराज चल रहे थे।

टेकराम कंडेला किसी दूसरी पार्टी में शामिल नहीं हुए थे, वह तभी से किसानों व सामाजिक मुद्दों पर काम कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सभी फसलों पर एमएसपी देने का फैसला कर लिया है और किसानों के हित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। इस पर टेकराम कंडेला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही पहली कलम से किसान सम्मन निधि की किस्त जारी की और किसानों के हित में फसलों के भाव बढ़ने का काम किया।

जींद में पाचों सीटों पर खिलेगा कमल

इससे प्रभावित हो कर सर्व जातीय खाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक व भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी टेकराम कंडेला अपने समर्थकों सहित भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

पार्टी में शामिल करवाने में हरियाणा के बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह व भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री सुरेंद्र पूनिया की अहम भूमिका रही है। कंडेला ने कहा कि प्रदेश में नायब सैनी के नेतृत्व में भारी बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और जींद जिले में पाचों सीटों पर कमल खिलेगा।

यह भी पढ़ें- Haryana News: बेटियों को शिक्षा पर नायब सरकार का विशेष जोर, तीज के मौके पर महिलाओं के लिए कीं ये बड़ी घोषणाएं

बीजेपी को मिलेगी पूरी मजबूती

उन्होंने कहा कि मैं पार्टी के लिए मजबूती से कार्य करूंगा। इस अवसर पर जनकल्याण मंच के पंचायती प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भीरा दालमवाला व किसान यूनियन हरियाणा के प्रधान हजूरा सिंह ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि टेकराम कंडेला हरियाणा ही नहीं पूरे उत्तरी भारत में किसान व सामाजिक कार्यों का एक बड़ा चेहरा है। इसके शामिल होने से भारतीय जनता पार्टी को पूरी मजबूती मिलेगी।

भारी मतों से जीत हासिल करेंगे कंडेला

उन्होंने कहा कि टेकराम कंडेला को जींद विधानसभा से पार्टी हाई कमान टिकट देगी तो कंडेला भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगे। टेकराम कंडेला के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं की नींद हराम हो गई है।

अभेराम कंडेला ने कहा कि टेकराम कंडेला को राज्यसभा की सीट दे दी जाए तो पूरे हरियाणा में आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूरा लाभ मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- 'गीता-बबीता को क्यों नहीं भेजा?', विनेश को राज्यसभा भेजने वाले भूपेंद्र सिंह के बयान पर महावीर फोगाट का सवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।