Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    25 रुपये की टिकट, कई सुविधाएं... फिर भी हाइड्रोजन ट्रेन में क्यों नहीं बैठ रहे लोग? दूसरे दिन भी केवल 20 ने किया सफर

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 07:44 PM (IST)

    जींद जंक्शन से हाइड्रोजन ट्रेन में दूसरे दिन भी 20 यात्रियों ने सफर किया, जिससे रेलवे को भविष्य में यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। ...और पढ़ें

    दूसरे दिन भी जींद से केवल 20 यात्रियों ने किया हाइड्रोजन ट्रेन में किया सफर।

    दूसरे दिन भी जींद से केवल 20 यात्रियों ने किया हाइड्रोजन ट्रेन में किया सफर।

    HighLights

    1. दूसरे दिन भी जींद से 20 यात्रियों ने हाइड्रोजन ट्रेन में सफर किया

    2. यात्रियों ने ट्रेन की बेहतर सुविधाओं और कम किराए की प्रशंसा की

    3. यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन जींद-सोनीपत ट्रैक पर संचालित होगी

    जागरण संवाददाता, जींद। हाइड्रोजन ट्रेन में सोमवार को जींद जंक्शन से दूसरे दिन भी केवल 20 यात्रियों ने सफर किया। जबकि पहले दिन भी जींद से केवल 20 यात्रियों ने ही हाइड्रोजन ट्रेन में सफर किया था। अभी हाइड्रोजन ट्रेन में बिल्कुल भी भीड़ नहीं हो रही है। हालांकि, रेलवे को आने वाले दिनों में हाइड्रोजन ट्रेन में यात्रियों के बढ़ने की उम्मीद है।

    ट्रेन में सफर करने वाले यात्री मंगतराम ने कहा है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जींद के लोगों के लिए हाइड्रोजन ट्रेन की सौगात दी है। ट्रेन के अंदर यात्रियों के लिए बेहतर सुविधा है। इसके लिए वह रेल मंत्रालय व प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हैं।

    ट्रेन में जींद से सोनीपत तक का किराया भी मात्र 25 रुपये है। इससे यात्रियों को समय और पैसे दोनों की बचत है। सेवानिवृत्त फौजी ओमप्रकाश ने कहा कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलने से जींद का नाम वैश्विक पटल पर आ चुका है।

    पैसेंजर ट्रेन में इतनी सुविधा नहीं हैं, जितनी हाइड्रोजन ट्रेन में है। इसकी खिड़कियां भी मैट्रो ट्रेन की तरह खुलती हैं। ट्रेन सात बजकर 40 मिनट पर ट्रेन सोनीपत के लिए रवाना हुई। ट्रेन के अंदर डिस्पले स्क्रीन लगी हुई है। इस पर अगले स्टेशन और उस पर पहुंचने का समय भी दर्शाया जाता है।

    खबरें और भी

    साउंड सिस्टम में भी यात्रियों को अगले स्टेशन व ट्रेन की विशेषताओं के बारे में बताया जा रहा है। प्रत्येक सीट पर चार्जिंग प्वाइंट लगा हुआ है। सप्ताह में शुक्रवार को छोड़कर बाकी छह दिन ये ट्रेन जींद- सोनीपत ट्रैक पर चलेगी।

    जींद-सोनीपत रेलवे ट्रैक पर हाइड्रोजन ट्रेन के अलावा तीन पैसेंजर और एक एक्सप्रेस ट्रेन चलती हैं। इस रूट पर पहली पैसेंजर ट्रेन 6.15 बजे जींद जंक्शन से चलती है। उसके बाद सुबह 7:40 बजे हाइड्रोजन ट्रेन सोनीपत के लिए रवाना होती है।

    यह भी पढ़ें- पहले दिन हाइड्रोजन ट्रेन में केवल 20 यात्रियों ने किया सफर, 25 रुपये के टिकट में इतनी सुविधा देख रह गए भौचक्के

    यह भी पढ़ें- जल्द जींद से सीधे दिल्ली तक दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, अगले फेज में 34 और रेलगाड़ियां होंगी शुरू