7 जुलाई को हुआ हादसा, 22 जुलाई को हुई थी राजेश की मौत, सवा महीने बाद अज्ञात वाहन चालक पर दर्ज किया केस
सफीदों में एक सड़क हादसे में राजेश की मौत के सवा महीने बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए थी बाइक सवार की मौत।
HighLights
सफीदों में अज्ञात वाहन की टक्कर से राजेश की मौत।
हादसे के सवा महीने बाद अज्ञात चालक पर केस।
पुलिस ने मनीषा की शिकायत पर जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, जींद। सफीदों की नई अनाज मंंडी के पास लगभग सवा महीने पहले सड़क हादसे में हुई व्यक्ति की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। हादसे में जान गवाने वाले अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला अब दर्ज किया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव रत्ताखेड़ा निवासी मनीषा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 जुलाई को नई अनाज मंडी के पास उसके पति राजेश की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी और उपचार के दौरान 22 जुलाई को उसके पति की मौत हो गई।
घटना को अंजाम देकर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पहले उसके पति को सफीदों के स्थानीय लोगों के द्वारा अस्पताल ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर उसे पानीपत के निजी अस्पताल ले जाया गया। जब तबीयत ज्यादा खराब बिगड़ने लगी तो राजेश को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया।
यह भी पढ़ें- जींद में राजकीय स्कूल के छात्र से दुर्व्यवहार, टीचर पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज
उपचार के दौरान 22 जुलाई को उसके पति की मौत हो गई। शहर थाना सफीदों पुलिस ने मनीषा की शिकायत पर फरार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर थाना सफीदों के जांच अधिकारी सुखबीर ने बताया कि महिला ने अब आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- 35 साल बाद हुआ चमत्कार! जींद में SIR वेरिफिकेशन के दौरान सालों बाद मिले बिछुड़े भाई
