Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हाइड्रोजन ट्रेन में सवारी के बाद कुछ यात्रियों ने की शिकायत, रेलवे ने सुधार का दिया भरोसा; जल्द नियमित रूप से दौड़ेगी रेलगाड़ी

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 11:44 PM (IST)

    प्रधानमंत्री मोदी की हरी झंडी के बाद देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जल्द ही जींद से सोनीपत के बीच नियमित रूप से चलेगी। यह ट्रेन 89 किमी की दूरी 12 स्टेशन ...और पढ़ें

    हाइड्रोजन ट्रेन में सवारी के बाद कुछ यात्रियों ने की शिकायत। फोटो जागरण

    हाइड्रोजन ट्रेन में सवारी के बाद कुछ यात्रियों ने की शिकायत। फोटो जागरण

    HighLights

    1. देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जल्द होगी नियमित शुरू।

    2. जींद से सोनीपत तक 89 किमी का सफर, 12 स्टेशन।

    3. किराया 10 से 35 रुपये, अधिकतम गति 75 किमी/घंटा।

    जागरण संवाददाता, जींद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हरी झंडी मिलने के बाद अब देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के नियमित संचालन की घोषणा का इंतजार है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार सेवा जल्द शुरू होगी। रेलवे बोर्ड की समय-सारिणी के मुताबिक ट्रेन सुबह 7:40 बजे जींद से रवाना होकर 9:40 बजे सोनीपत पहुंचेगी।

    89 किलोमीटर के सफर में यह गोहाना सहित 12 स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन का किराया मौजूदा पैसेंजर ट्रेनों की तरह 10 से 35 रुपये रहेगा। नई तकनीक के कारण इसकी अधिकतम गति 75 किमी प्रति घंटा निर्धारित की गई है।

    उद्घाटन यात्रा में यात्रियों ने शांत, बिना धुएं वाले सफर और आधुनिक सुविधाओं की सराहना की। हालांकि कुछ यात्रियों ने सीट कवर का रंग कपड़ों पर लगने की शिकायत की, जिस पर रेलवे ने आवश्यक सुधार का भरोसा दिया।

    देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन को पीएम ने दिखाई हरी झंडी

    विकसित देशों के लिए चुनौती बना भारत शुक्रवार को हाइड्रोजन ट्रेन के नये युग में प्रवेश कर गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा की राजनीतिक राजधानी कहे जाने वाले जींद से हवा-पानी से चलने वाली देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो जींद से सोनीपत के बीच दौड़ेगी।

    बाद में इसका दिल्ली तक विस्तार करने की योजना है। इन दोनों शहरों के बीच 15 स्टेशन होंगे। इसके साथ ही भारत अब जर्मनी, फ्रांस, इटली, चीन और जापान जैसे चुनिंदा देशों के विशेष क्लब में शामिल हो गया है।

    खबरें और भी

    इन देशों में जहां आमतौर पर दो से चार डिब्बे वाली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन होता है, वहीं भारत में पहली हाइड्रोजन ट्रेन में 10 कोच है, जिसमें 2600 यात्री एक साथ सवारी कर सकेंगे। अगले चरण में 34 और हाइड्रोजन ट्रेन देश के विभिन्न हिस्सों में दौड़ती दिखाई देंगी।

    यह भी पढ़ें- धुएं की जगह छोड़ेगी सिर्फ पानी... देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के बारे में क्या-क्या जानते हैं आप?

    यह भी पढ़ें- जल्द जींद से सीधे दिल्ली तक दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, अगले फेज में 34 और रेलगाड़ियां होंगी शुरू