Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आज पटरी पर नहीं दौड़ सकी हाइड्रोजन ट्रेन, मेंटेनेंस के लिए भेजी गई शकूरबस्ती

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 07:51 PM (GMT+05:30)

    उद्घाटन के बाद पांच दिन में 900 किमी चलने के बाद हाइड्रोजन ट्रेन को मेंटेनेंस के लिए शकूरबस्ती भेजा गया। तकनीकी जांच के बाद यह शनिवार से जींद-सोनीपत र ...और पढ़ें

    मेंटेनेंस के लिए शकूरबस्ती भेजी हाइड्रोजन ट्रेन।

    मेंटेनेंस के लिए शकूरबस्ती भेजी हाइड्रोजन ट्रेन।

    HighLights

    1. ट्रेन 5 दिन में करीब 900 किलोमीटर चली

    2. मेंटेनेंस के लिए शकूरबस्ती भेजी गई ट्रेन

    3. शनिवार से जींद-सोनीपत रूट पर फिर चलेगी

    जागरण संवाददाता, जींद। उद्घाटन के बाद पांच दिन में करीब 900 किलोमीटर तय करने के बाद हाइड्रोजन ट्रेन को शुक्रवार को मेंटेनेंस के लिए शकूरबस्ती भेजा गया। वहां ट्रेन के विभिन्न तकनीकी सिस्टम, हाइड्रोजन उपकरणों और आवश्यक हिस्सों की जांच होगी।

    देर रात तक यार्ड में ट्रेन आने के बाद शनिवार को पहले की तरह सुचारू रूप से चलेगी। ट्रेन सुबह 7:40 बजे जींद से रवाना होती है। ट्रेन का शुक्रवार को जींद से सोनीपत, दिल्ली व सब्जी मंडी से बहादुरगढ़ के बीच ट्रायल की योजना थी, जनहित को ध्यान में रखते हुए ट्रायल को स्थगित करते हुए हाइड्रोजन ट्रेन को मरम्मत के लिए शकूरबस्ती भेजा गया। ऐसे में शनिवार को ट्रेन अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार फिर से जींद-सोनीपत रूट पर चलेगी।

    17 जुलाई को पीएम ने किया था उद्घाटन

    हाइड्रोजन ट्रेन का 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद्घाटन किया था। 18 जुलाई को ट्रेन को मेंटेनेंस के लिए शकूरबस्ती भेजा था। इसके बाद 19 से 23 जुलाई तक ट्रेन ने सोनीपत के बीच अप-डाउन का एक चक्कर लगाया। जींद से सोनीपत के बीच की दूरी 89 किलोमीटर है। ऐसे में पांच दिन के दौरान ट्रेन ने 890 किलोमीटर तय किए।

    यह भी पढ़ें- 25 रुपये की टिकट, कई सुविधाएं... फिर भी हाइड्रोजन ट्रेन में क्यों नहीं बैठ रहे लोग? दूसरे दिन भी केवल 20 ने किया सफर

    यह भी पढ़ें- पहले दिन हाइड्रोजन ट्रेन में केवल 20 यात्रियों ने किया सफर, 25 रुपये के टिकट में इतनी सुविधा देख रह गए भौचक्के

    खबरें और भी