Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेल यात्री ध्यान दें! दौसा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग काम के चलते कई ट्रेनें डायवर्ट, नारनौल में भी ठहराव

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 02:24 PM (IST)

    दौसा स्टेशन पर नान इंटरलाकिंग कार्य के कारण 4 अप्रैल को रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द, आंशिक रद्द या मार्ग परिव ...और पढ़ें

    दौसा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों के रूट में बदलाव। फाइल फोटो

    दौसा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों के रूट में बदलाव। फाइल फोटो

    HighLights

    1. दौसा स्टेशन पर नान इंटरलाकिंग कार्य के कारण यातायात प्रभावित।

    2. 4 अप्रैल को कई ट्रेनें रद्द या मार्ग परिवर्तित की गईं।

    3. प्रमुख ट्रेनें नारनौल, नीमकाथाना, रींगस से होकर गुजरेंगी।

    जागरण संवाददाता, नारनौल। जयपुर-बांदीकुई रेलखंड पर स्थित दौसा स्टेशन पर नान इंटरलाकिंग कार्य के चलते रेलवे ने ब्लाक लेने का निर्णय लिया है। इस कार्य के कारण चार अप्रैल को रेल यातायात प्रभावित रहेगा और कई ट्रेनों को रद, आंशिक रद, मार्ग परिवर्तित तथा रेगुलेट किया जाएगा।

    उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार इस कार्य के चलते कुछ महत्वपूर्ण रेलसेवाओं के मार्ग में बदलाव किया गया है, जिससे यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों से यात्रा करनी होगी।

    गाड़ी संख्या 12915 साबरमती-दिल्ली रेलसेवा चार अप्रैल को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान करने के बाद निर्धारित मार्ग फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी की बजाय फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी मार्ग से संचालित होगी। इस दौरान ट्रेन रींगस, नीमकाथाना और नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

    इसी प्रकार गाड़ी संख्या 15014 काठगोदाम-जैसलमेर रेलसेवा भी निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर चलेगी। इस ट्रेन का ठहराव नारनौल, नीम का थाना और रींगस स्टेशनों पर रहेगा।

    वहीं गाड़ी संख्या 20964 वाराणसी-साबरमती रेलसेवा भी रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा मार्ग के स्थान पर रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित की जाएगी। यह ट्रेन भी नारनौल, नीम का थाना और रींगस स्टेशनों पर रुकेगी।

    रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

    यह भी पढ़ें- रेवाड़ी-रींगस स्पेशल ट्रेन अब बनेगी नियमित पैसेंजर, यात्रियों ने दिल्ली तक विस्तार की उठाई मांग

    यह भी पढ़ें- नारनौल के यात्रियों के लिए गुड न्यूज! जयपुर-भिवानी एक्सप्रेस और दिल्ली-रींगस डेमू ट्रेन अब नियमित