Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महेंद्रगढ़ के डुलाना पार्क में गुजर रही 11KV लाइन बनी खतरा, करंट से दो मोरों की मौत; शिफ्टिंग की मांग तेज

    Updated: Mon, 23 Mar 2026 03:10 PM (IST)

    महेंद्रगढ़ के डुलाना गांव के पार्क में 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन और ट्रांसफार्मर खतरा बने हुए हैं। यहां करंट लगने से सैनिक घायल हुआ और दो मोरों की मौ ...और पढ़ें

    डुलाना गांव में करंट से मृत मोर को मिट्टी देते ग्रामीण। जागरण

    डुलाना गांव में करंट से मृत मोर को मिट्टी देते ग्रामीण। जागरण

    HighLights

    1. पार्क में 11 हजार वोल्ट की लाइन और ट्रांसफार्मर।

    2. करंट लगने से सैनिक घायल, दो मोरों की मौत।

    3. समस्या समाधान हेतु कई बार की गई अपील।

    संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़। गांव डुलाना के बस स्टैंड के समीप ग्राम पंचायत द्वारा पार्क बना रखा है। जिसमें सुबह-सायं ग्रामीण, बुर्जुग, युवा सुबह-सायं घूमते है और व्यायाम भी करते है।

    इस पार्क के बिजली विभाग द्वारा दो ट्रांसफार्मर लगा रखे है और 11 हजार की वोल्टेज की एसटी लाईन भी पार्क के बीचोंबीच गुजर रही है। इस पार्क में बहुत सारे पेड़ भी खराब हो गए तथा वर्षा के मौसम में पेड़ों में करंट भी दौडता है।

    सैर कर रहे सैनिक को भी लगा था करंट

    वहीं पार्क में सैर करते समय एक सैनिक को भी कंरट लग गया थ्रा। 6 मार्च व 23 मार्च को राष्ट्रीय पक्षी करंट में चपेट में आकर मौत हो गई। बिजली विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी मे ग्रामीणों द्वारा म़ृत मोरो को मिट्टी दी गई।

    इस लाईन को शिफ्टिंग करवाने के लिए 27 जनवरी को जनपरिवेदना बैठक नारनौल में मुद्दा उठाया गया था। 3 फरवरी को रात्रि ठहराव डीसी को लेकर भी मुद्दा उठा चुके है और वीरवार को भी समाधान शिविर में भी ज्ञापन सौप चुके है।

    इस समस्यां का आजतक कोई समाधान नहीं किया गया। विधानसभा सत्र में भी 24 फरवरी को एक विधायक बिजली का मुद्दा भी सत्र में रखा गया।

    उसके जवाब में पंचायत व विकास मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कहा कि घरों, स्कूलों व सार्वजनिक स्थलों से किसी प्रकार की भी एसटी व एलटी बिजली लाईनों को अब बिजली विभाग अपने खर्च पर हटाकर सुरक्षित स्थान पर स्थानांनतरित करेगा। उसके बाद भी हमारी समस्यां का निदान नहीं हुआ है।

    खबरें और भी

    लाईन बदलने से नहीं है ऐतराज

    पार्क में बिजल की लाईन लगभग 300 फीट है। इस लाईन को बदलने में किसी भी ग्रामीण को कोई एतराज नहीं है। बिजली तारों व ट्रांसफार्मरों को पार्क से बाहर लगाया जाएगा।

    इस मौके पर पूर्व सरपंच रिसाल सिंह, राजेश पंच, रामबीर, जितेंद्र, रामकिशन, राकेश, मुकेश, नवीन, महेंद्र, धनबीर, बलबीर चौकीदार, सुदेश, डा. धर्मेंद्र, वीरेंद्र, श्रीचंद, मा. भूपेंद्र, गिरी राज थानेदार आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें- खेत की फेंसिंग में दौड़ा करंट बना काल, बालाघाट में तोता पकड़ने गए दो किशोरों की दर्दनाक मौत

    यह भी पढ़ें- बाराबंकी में करंट से एक की मौत, अस्पताल और नगर की बिजली गुल; 250 गांवों के साथ नपा के 20 मुहल्लों में छाया अंधेरा