Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार से महेंद्रगढ़ लाई जा रही 551 लीटर गंगाजल की कांवड़, 300 गायों को कराया जाएगा स्नान

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 11:43 PM (IST)

    महेंद्रगढ़ में हरिद्वार से 551 लीटर गंगाजल की विशेष कांवड़ लाई जा रही है, जिससे लगभग 300 गायों को स्नान कराया जाएगा। यह पहल गोसेवा और सनातन धर्म में ग ...और पढ़ें

    गौ माताओ के स्नान के लिए हरिद्वार से लाई जा रही कावड़। जागरण

    गौ माताओ के स्नान के लिए हरिद्वार से लाई जा रही कावड़। जागरण

    HighLights

    1. हरिद्वार से 551 लीटर गंगाजल की विशेष कांवड़।

    2. महेंद्रगढ़ में 300 गायों को कराया जाएगा स्नान।

    3. गोसेवा को समर्पित यह अनूठी कांवड़ यात्रा।

    संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़। धर्म नगरी महेंद्रगढ़ में आस्था और जीव-दया का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिल रहा है। क्षेत्र के गाव बधवाना निवासी शिवभक्त हरिद्वार से 551 लीटर गंगाजल की विशेष कांवड़ लेकर महेंद्रगढ़ आ रहे हैं। इस पवित्र गंगाजल से क्षेत्र की लगभग 300 गायों को स्नान करवाया जाएगा।

    कांवड़ ला रहे श्रद्धालुओं का कहना है कि गोसेवा ही सबसे बड़ी ईश्वर भक्ति है। गायों को सनातन धर्म में पूजनीय माना गया है, इसलिए इस बार भगवान शिव के जलाभिषेक के साथ-साथ गोमाता के संवर्धन और कल्याण के उद्देश्य से यह संकल्प लिया गया है।

    इस अनोखी कांवड़ यात्रा को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। कांवड़ के महेंद्रगढ़ पहुंचने पर भव्य स्वागत की तैयारिया की जा रही हैं। इस धार्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

    यह भी पढ़ें- रविवार से गाजियाबाद के कई मार्गों पर ट्रैफिक बंद, कांवड़ के चलते दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे सील; एडवाइजरी जारी

    यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी में कांवड़ यात्रा का उत्साह, आठ दिन में पहुंचे 35 हजार से ज्यादा श्रद्धालु