Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नारनौल: नांगल चौधरी फ्लाईओवर के पास ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 10:35 AM (IST)

    नांगल चौधरी फ्लाईओवर के पास रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय हरीश की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी ह ...और पढ़ें

    नांगल चौधरी फ्लाईओवर के पास रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय हरीश की मौत हो गई। जागरण

    नांगल चौधरी फ्लाईओवर के पास रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय हरीश की मौत हो गई। जागरण

    HighLights

    1. नांगल चौधरी फ्लाईओवर के पास रेलवे लाइन पर हादसा।

    2. 40 वर्षीय हरीश की ट्रेन की चपेट में आने से मौत।

    3. पुलिस हादसा या आत्महत्या के सभी पहलुओं की जांच कर रही।

    जागरण संवाददाता, नारनौल। मंगलवार तड़के नांगल चौधरी फ्लाईओवर के नीचे रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव भोजावास निवासी 40 वर्षीय हरीश के रूप में हुई है।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला हादसे का है या आत्महत्या का।

    जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार सुबह करीब दो बजे की है। हरीश नांगल चौधरी फ्लाईओवर के नीचे रेलवे लाइन पार कर रहा था, तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक बेटी और एक बेटे को छोड़ गया है। वह पहले भोजावास बस स्टैंड पर चिकन कार्नर की दुकान चलाता था।

    बताया जा रहा है कि वह सोमवार देर शाम घर से निकला था, जिसके बाद मंगलवार तड़के उसकी मौत की सूचना मिली। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कराई।

    पुलिस का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह महज हादसा था या आत्महत्या का मामला। स्वजन भी फिलहाल इस संबंध में कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: महेंद्रगढ़ में बाजरे की बिजाई से पहले दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर पलटने से दादा और पोते की मौत