Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नारनौल में ढाबे और गैस एजेंसी के AC से तांबे की वायर चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 12:37 PM (IST)

    नारनौल में पुलिस लाइन रोड पर एक ढाबे और गैस एजेंसी के एसी की आउटडोर यूनिट से तांबे की तार चोरी हो गई। चोर सीसीटीवी में कैद हो गया, जिसके बाद दोनों कार ...और पढ़ें

    HighLights

    1. नारनौल में ढाबे और गैस एजेंसी से तांबे की तार चोरी।

    2. चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद।

    3. व्यापारियों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की।

    जागरण संवाददाता, नारनौल। शहर के पुलिस लाइन रोड स्थित एक ढाबे और गैस एजेंसी के कार्यालय में लगे एयर कंडीशनर (एसी) की आउटडोर यूनिट से तांबे की तार चोरी होने का मामला सामने आया है। रविवार रात अज्ञात युवक दोनों एसी की आउटडोर यूनिट से तांबे की वायर काटकर ले गया। वारदात के बाद आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। दोनों कारोबारियों ने मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी है।

    जानकारी के अनुसार, गर्ल आईटीआई के सामने पुलिस लाइन रोड पर स्थित एचपी की देवेंद्र गैस एजेंसी और उससे सटे छिप्पी ढाबे में एसी लगे हुए हैं। सोमवार सुबह जब गैस एजेंसी संचालक देवेंद्र यादव कार्यालय पहुंचे और एसी चलाया तो वह चालू नहीं हुआ। इसी तरह ढाबे का एसी भी काम नहीं कर रहा था।

    इसके बाद दोनों ने एसी मैकेनिक को बुलाया। जांच के दौरान मैकेनिक ने पाया कि दोनों एसी की आउटडोर यूनिट से तांबे की तारें काटकर चोरी की जा चुकी हैं। तारें गायब होने के कारण दोनों एसी पूरी तरह बंद हो गए।

    देवेंद्र यादव ने बताया कि इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज में एक युवक एसी से निकाली गई तांबे की वायर लेकर जाता और उसका बंडल बनाकर ले जाता दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने तुरंत शहर थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।

    खबरें और भी

    पहले भी हो चुकी हैं ऐसी वारदातें

    शहर में एसी की आउटडोर यूनिट से तांबे की तार चोरी की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। पिछले वर्ष पार्क गली में करीब पांच दुकानों के एसी से तांबे की वायर चोरी कर ली गई थी।

    इसके अलावा नई मंडी क्षेत्र में भी इसी तरह की वारदात हो चुकी है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से व्यापारियों में चिंता बढ़ गई है और उन्होंने पुलिस से गश्त बढ़ाने तथा आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    यह भी पढ़ें- नारनौल में चश्मे की दुकान पर हमला, महिला समेत कई लोगों ने की तोड़फोड़ और मारपीट