Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बैठक में लेट पहुंचे मंत्री विपुल गोयल, नारनौल में BJP नेता भड़के, कहा- नियम सिर्फ अफसरों के लिए क्यों?

    By Balwan SharmaEdited By: Sonu Suman
    Updated: Mon, 27 Jul 2026 04:18 PM (IST)

    नारनौल में भाजपा नेता गोविंद भारद्वाज ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल की जिला लोक शिकायत समिति की बैठक का बहिष्कार किया। उन्होंने मंत्री ...और पढ़ें

    मंत्री विपुल गोयल की देरी पर भड़के भाजपा नेता गोविंद भारद्वाज, नारनौल में बैठक का बहिष्कार।

    मंत्री विपुल गोयल की देरी पर भड़के भाजपा नेता गोविंद भारद्वाज, नारनौल में बैठक का बहिष्कार।

    HighLights

    1. भाजपा नेता गोविंद भारद्वाज ने बैठक का बहिष्कार किया।

    2. मंत्री विपुल गोयल के देर से पहुंचने पर विरोध जताया।

    3. समय की पाबंदी के नियम सभी पर समान हों।

    जागरण संवाददाता, नारनौल। भाजपा नेता एवं हरियाणा एग्रो के पूर्व चेयरमैन गोबिंद भारद्वाज ने सोमवार को नारनौल में आयोजित राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल की जिला लोक शिकायत एवं कष्ट निवारण (ग्रीवेंस) समिति की बैठक का बहिष्कार कर विरोध जताया। बैठक स्थल के बाहर निकलने से पहले उन्होंने मंत्री की कार्यशैली और समय की पाबंदी को लेकर सवाल उठाए।

    गोबिंद भारद्वाज ने कहा कि यदि किसी मंत्री की बैठक में कोई अधिकारी 10 मिनट की देरी से पहुंचता है तो उसके खिलाफ निलंबन जैसी कार्रवाई की जाती है, लेकिन जब मंत्री स्वयं निर्धारित समय से देर से पहुंचते हैं तो उनके खिलाफ कोई जवाबदेही तय नहीं होती। उन्होंने कहा कि नियम और अनुशासन सभी पर समान रूप से लागू होने चाहिए।

    समय का सम्मान किया जाना चाहिए: गोबिंद भारद्वाज

    उन्होंने आरोप लगाया कि जनता और अधिकारियों के समय का सम्मान किया जाना चाहिए। समय की पाबंदी केवल अधिकारियों के लिए ही नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों के लिए भी समान रूप से आवश्यक है। इसी मुद्दे को लेकर उन्होंने ग्रीवेंस समिति की बैठक का बहिष्कार किया।

    उन्होंने सरकार से व्यवस्था में समान जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। बैठक स्थल पर मौजूद लोगों के बीच भी इस मुद्दे को लेकर चर्चा होती रही।

    यह भी पढ़ें- नारनौल में ढाबे और गैस एजेंसी के AC से तांबे की वायर चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

    खबरें और भी