नारनौल पुलिस ने लाखों रुपये के मोबाइल खोजकर मालिकों को लौटाए, खिल उठे चेहरे
नारनौल पुलिस की साइबर सेल ने तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए 4.70 लाख रुपये मूल्य के 30 गुम हुए स्मार्टफोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटा दिए। पुलिस अध ...और पढ़ें
-1785404567342_m.webp)
साइबर सेल ने 4.70 लाख के 30 गुम मोबाइल खोजकर लौटाए। जागरण
जागरण संवाददाता, नारनौल। नारनौल में जिला पुलिस की साइबर सेल ने तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए करीब 4.70 लाख रुपये मूल्य के 30 गुमशुदा स्मार्टफोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए।
पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय में मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए। बरामद मोबाइलों में 10 हजार से 40 हजार रुपये तक कीमत वाले एंड्रायड फोन शामिल हैं।
साइबर सेल ने सीइआइआर पोर्टल और तकनीकी सर्विलांस की मदद से इन मोबाइलों को जिले के अलावा अन्य जिलों और राज्यों से भी ट्रैक कर बरामद किया।
दोबारा फोन मिलने की नहीं थी उम्मीद
इस अभियान में साइबर सेल प्रभारी एएसआई बलजीत, सिपाही प्रदीप, विकास, संजीत, अंकित और मिंकू की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपने मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने जिला पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें दोबारा फोन मिलने की उम्मीद नहीं थी।
यह भी पढ़ें- नारनौल में दहशत फैलाने वाले पशु चोरों पर ग्रामीणों का शिकंजा, भैंस चोरी करते तीन आरोपी रंगेहाथ पकड़े
एसपी दीपक कुमार ने लोगों से मोबाइल गुम होने पर तुरंत सीइआइआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने और अपनी सिम तुरंत बंद कराकर डुप्लीकेट सिम जारी कराने की अपील की, ताकि फोन और मोबाइल नंबर का दुरुपयोग न हो सके। साथ ही उन्होंने कीमती सामान की सुरक्षा को लेकर भी लोगों को जागरूक किया।