Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नारनौल में मेगा मैराथन से पहले बड़ा सवाल, 65 हजार धावकों के बीच गोवंश को कैसे संभालेगा प्रशासन?

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 04:57 AM (IST)

    नारनौल में राज्य स्तरीय हाफ मैराथन की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसमें 65 हजार से अधिक पंजीकरण हुए हैं और सुरक्षा के लिए 800 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं ...और पढ़ें

    नारनौल में राज्य स्तरीय हाफ मैराथन की तैयारियां जोरों पर हैं।

    नारनौल में राज्य स्तरीय हाफ मैराथन की तैयारियां जोरों पर हैं।

    HighLights

    1. राज्य स्तरीय हाफ मैराथन के लिए 65 हजार पंजीकरण।

    2. सुरक्षा हेतु 800 पुलिसकर्मी और यातायात डायवर्ट।

    3. मुख्यमंत्री करेंगे मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना।

    जागरण संवाददाता, नारनौल। राज्य स्तरीय हाफ मैराथन की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम स्थल नूनी अव्वल मोड़ से दोनों तरफ महेंद्रगढ़ और नारनौल से आने वाले वाहनों का आवागमन शुक्रवार दोपहर बाद ही रोक दिया गया है।

    दूरदराज से आने वाले वाहन सेक्टर एक में से होते हुए सिंघाना रोड से रेवाड़ी रोड स्थित बस अड्डे तक पहुंच रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से हाफ मैराथन में 800 पुलिस जवानों को सात डीएसपी की निगरानी में तैनात किया जा रहा है। शुक्रवार शाम तक हाफ मेराथन के लिए 65 हजार पंजीकरण हो चुके हैं।

    इनमें पांच किलोमीटर की दौड़ लगाने वालों की संख्या 62 हजार है तो दस किलोमीटर दौड़ में तीन हजार प्रतिभागी शामिल होने जा रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग ने रविवार को भारी वर्षा की चेतावनी दी है और एेसे में हाफ मेराथन पर भी असर पड़ सकता है।

    शहर में करीब ढाई हजार से अधिक गोवंश घूम रहा है। नूनी अव्वल से महेंद्रगढ़ रोड पर शुक्रवार को कई गोवंश घूमते नजर आए। नगर परिषद प्रशासन ने सभी 80 कटों व गलियों के मोड़ पर वालींटियर और कर्मचारियों की तैनाती करने का दावा किया है, ताकि मेराथन में कोई बाधा न आए।

    खबरें और भी

    बेशक पंजीकरण 65 हजार हो गए हैं पर उपस्थिति शतप्रतिशत होना संभव नहीं होता है। प्रशासन ने छात्रों और खिलाड़ियों के लिए 12 हजार टीशर्ट तैयार करवाई हैं। मुख्यमंत्री स्वयं पांच किलोमीटर तक खुली जीप में धावकों के साथ चलेंगे और इसके बाद सम्मान समारोह होगा।

    समारोह ठीक साढ़े पांच बजे शुरू हो जाएगा। कलाकार महाबीर गुड्डू व अमित रोहतकिया अपनी प्रस्तुति देंगे और ठीक 6 बजकर 40 मिनट पर मुख्यमंत्री धावकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर देंगे।

    दैनिक जागरण ने शुक्रवार को शहर की पड़ताल की तो सैकड़ों गोवंश शहर में घूमते नजर आए। यह गोवंश चुनौती बनेगा, इस बात को अधिकारी भी स्वीकार कर रहे हैं। देखने वाली बात यह होगी कि गोवंश को सड़कों से हटाने में प्रशासन कितना कामयाब होता है।

    हाफ मैराथन के रूट पर वालींटियर और कर्मचारियों को सभी कटो और गलियों पर तैनात किए जाएंगे। हां यह बात ठीक है कि गोवंश परेशानी खड़ी कर सकता है। हम पूरी तरह से तैयार हैं।

    -जोगेन्द्र सिंह कालीरमणा

    हाफ मैराथन के दौरान 800 पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे। सात डीएसपी इन जवानों की कमान संभालेंगे। किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।

    -दीपक कुमार, पुलिस अधीक्षक

    अभी तक 65 हजार पंजीकरण हो चुके हैं। दस किलोमीटर दौड़ के पंजीकरण अब बंद कर दिए गए हैं। पांच किलोमीटर दौड़ के लिए शनिवार को भी पंजीकरण खुले रहेंगे। हमारी हाफ मेराथन को लेकर तैयारी पूरी है।

    -मनोज कुमार, आरटीए

    आज ही आ जाएंगे मुख्यमंत्री नारनौल

    हाफ मेराथन को लेकर मुख्यमंत्री शनिवार देर शाम तक नारनौल पहुंच जाएंगे। इसके बाद वह सुबह हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगे।

    यह भी पढ़ें: 650 करोड़ के घोटाले के बाद दिल्ली सरकार ने CPA पर लगाई रोक, अस्पतालों को मिली सीधे दवा खरीद की छूट