महिलाएं रोती-चिल्लाती रहीं, लेकिन पुलिस न पसीजी; नारनौल में सांसद से मिलने आईं महिलाओं को घसीटकर निकाला बाहर
नारनौल में सांसद धर्मबीर सिंह से मिलने आईं महिलाओं को पुलिस ने जमीन विवाद की शिकायत करने से रोकने के लिए घसीटकर बाहर निकाल दिया। शहर पुलिस थाने में सु ...और पढ़ें

महिलाओं को घसीटकर बाहर निकाल दिया गया। फोटो: वीडियो ग्रैब
HighLights
सांसद से मिलने आईं महिलाओं को पुलिस ने घसीटा
जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर पहुंची थीं महिलाएं
पुलिस पर घर जाकर मारपीट व धमकी देने का आरोप
जागरण संवाददाता, नारनौल। उच्च अधिकारियों, सांसद व मंत्री या सरकार तक सच्चाई न पहुंचे, इसके लिए फरियादियों को दबाने के लिए पुलिस कुछ भी कर गुजरने को तैयार है।
शुक्रवार को ऐसा मामला पंचायत भवन में देखने को मिला। सांसद धर्मबीर सिंह से मिलने पहुंची महिलाओं को पुलिस ने बदसूलकी करते हुए घसीटकर बाहर निकाल दिया।
इन महिलाओं का कसूर केवल इतना था कि उनकी जमीन पर कब्जा कर रहे पड़ोसी को रुकवाना चाह रही थी। शहर पुलिस थाने में सुनवाई नहीं हुई तो फरियादी दीपक व उनके परिवार की महिलाएं सांसद धर्मबीर सिंह व उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार से मिलने आ गई।
सांसद व अधिकारी गण बैठक में व्यस्त थे। बैठक समाप्त होने के बाद सांसद व अधिकारी बाहर आने लगे तो महिलाओं ने आगे बढ़ने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने तुरंत महिलाओं को घसीटते हुए बाहर निकालना शुरू कर दिया।
महिलाएं रोती-चिल्लाती रहीं, लेकिन पुलिस न पसीजी
महिलाएं रोती और चिल्लाती रही, लेकिन पुलिस कर्मचारियों ने उन पर कोई तरस नहीं खाया। पीड़ितों का कहना है कि पुलिस कर्मचारियों की एक टीम शुक्रवार शाम को उनके घर पहुंच गई और परिवार के सदस्यों को थप्पड़ जड़ दिए।
धमकी दी कि वे किसी को कोई शिकायत नहीं करेंगे। इस घटना को लेकर शहर में पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठने तो लाजिमी हैं। उधर, सांसद धर्मबीर सिंह ने इससे पहले पत्रकार वार्ता में स्पष्ट किया था कि सुबह भाजपा जिलाध्यक्ष कार्यालय में आई शिकायतों में सर्वाधिक पुलिस विभाग की ही थी। पुलिस विभाग की कार्यशैली की सूचना सीएम तक पहुंचाएंगे।