Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महेंद्रगढ़ में LPG आपूर्ति दुरुस्त: एक दिन में डिलीवर हुए 4598 सिलिंडर, नारनौल में PNG कनेक्शन विस्तार तेज

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 06:18 PM (IST)

    उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने महेंद्रगढ़ में रसोई गैस आपूर्ति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि जिले में एलपीजी सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और समय पर ...और पढ़ें

    नारनौल के नौ मोहल्लों में बिछी पाइपलाइन। (AI Generated Image)

    नारनौल के नौ मोहल्लों में बिछी पाइपलाइन। (AI Generated Image)

    HighLights

    1. महेंद्रगढ़ में एलपीजी सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की गई।

    2. नारनौल में 1651 सक्रिय पीएनजी कनेक्शन, विस्तार जारी।

    3. उपायुक्त ने शेष पंजीकृत पीएनजी कनेक्शन सक्रिय करने के निर्देश दिए।

    जागरण संवाददाता, नारनौल। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को जिला में पाइप नेचुरल गैस बुनियादी ढांचे और घरेलू पाइप नेचुरल गैस कनेक्शनों की समीक्षा के लिए एक बैठक आयोजित की गई।

    बैठक के बाद जानकारी देते हुए उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में रसोई गैस सिलिंडरों की कोई कमी नहीं है और जिले के उपभोक्ताओं को समय पर सिलिंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

    पर्याप्त स्टॉक मौजूद

    उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में तेल कंपनियों के माध्यम से लगातार आपूर्ति प्राप्त हो रही है। जिले की विभिन्न गैस एजेंसियों के पास पर्याप्त स्टाक मौजूद है और प्रतिदिन हजारों की संख्या में बुकिंग के सापेक्ष वितरण किया जा रहा है।

    विशेष रूप से शादियों और सरकारी कार्यों के लिए मांग के अनुसार व्यावसायिक सिलिंडरों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है। पाइप नेचुरल गैस कनेक्शनों के संबंध में उपायुक्त ने बताया कि वर्तमान में जिला महेंद्रगढ़ के केवल नारनौल शहर में निजी कंपनी द्वारा यह सुविधा प्रदान की जा रही है।

    नारनौल में लगभग 1651 सक्रिय कनेक्शन हैं। कुल रजिस्ट्रेशन कनेक्शनों की संख्या 6000 से 7000 के बीच है।

    शहर के शहरी संपदा विभाग सेक्टर, कर्मचारी कालोनी, मालवीय नगर, पटीकरा, शिव कालोनी, केशव नगर, कैलाश नगर, मोती नगर और रामनगर जैसे प्रमुख क्षेत्रों में यह पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है और बाकी कनेक्शनों को पाइपलाइन से जोड़ने का कार्य निरंतर जारी है।

    जल्द एक्टिव करने के आदेश

    इसके अतिरिक्त जिला उपायुक्त ने निजी कंपनी के मैनेजर को निर्देश दिए हैं कि बाकी जो रजिस्ट्रेशन कनेक्शन है उनको भी अति शीघ्र एक्टिव करें इसके अलावा नारनौल शहर में तीन व्यावसायिक कनेक्शन भी कार्य कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि भविष्य में इस नेटवर्क का विस्तार जिले के अन्य हिस्सों में भी सुचारू रूप से हो सके। महेंद्रगढ़ जिले में रसोई गैस आपूर्ति के पुख्ता इंतजाम, एक दिन में 4500 से अधिक सिलिंडरों की हुई घर-घर आपूर्ति

    उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले में गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है और उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

    28 मार्च को शाम 5:00 बजे तक की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले की विभिन्न गैस एजेंसियों के पास कुल 7,819 सिलिंडरों का स्टाक उपलब्ध था। इसमें से 4,661 सिलिंडर सीधे संयंत्र से प्राप्त हुए थे।

    अबतक 4,047 बुकिंग मिली

    जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रियता दिखाते हुए कुल 76 वाहनों (47 शहरी और 29 ग्रामीण) के माध्यम से एक ही दिन में 4,598 सिलिंडरों की घर-घर आपूर्ति सुनिश्चित की गई।

    वर्तमान में 4,047 आनलाइन बुकिंग प्राप्त हुई थीं, जिनके सापेक्ष आपूर्ति का कार्य निरंतर जारी है और दिन के अंत में भी विभिन्न एजेंसियों के पास 3,221 सिलिंडरों का अंतिम शेष बचा हुआ था।

    व्यावसायिक आपूर्ति के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि लड़की की शादियों और सरकारी कार्यों के लिए मांग के अनुसार पर्याप्त संख्या में व्यावसायिक सिलिंडर प्राप्त हुए हैं।

    यह भी पढ़ें- एलपीजी संकट से बोकारो में पीएनजी की बढ़ी मांग, ईरान-अमेरिका युद्ध के बाद अब तक 500 से ज्यादा लिया कनेक्शन

    यह भी पढ़ें- लखनऊ में PNG पीएनजी के लिए अभी लंबी वेटिंग, कनेक्शन के लिए अप्लाई करने पर हैंग हो रही वेबसाइट