ब्रजमंडल यात्रा: नूंह में विवादित चेहरों की नो एंट्री, सोशल मीडिया और नाकों पर रहेगी कड़ी नजर
नूंह में ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा के लिए विवादित चेहरों पर प्रतिबंध लगाया गया है और सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। ...और पढ़ें

पुलिस ने मेवात के मौलानाओं के साथ समन्वय बैठक की।
HighLights
विवादित चेहरों को ब्रज मंडल यात्रा में प्रवेश प्रतिबंधित।
भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई।
मौलवियों संग बैठक कर शांति, भाईचारे हेतु सहयोग मांगा।
मोहम्मद हारून, नूंह। ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा में विवादित चेहरों को इंट्री बैन होगी, ऐसे लोगों को प्रशासन की तरफ से सीमा में घुसने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी ऐसे लोगों पर नजर रखी जाएगी।
अगर किसी ने यात्रा को लेकर भटकाऊ पोस्ट किया, वीडियो डाली या फिर शांति भंग करने से संबंधित सामग्री डाली तो उस पर सख्त कार्रवाई त्वरित की जाएगी। दैनिक जागरण की तरफ से पूछे गए सवाल के जवाब में यह बात उपायुक्त अखिल पिलानी ने कही। इनका इशारा बिट्टू बजरंगी, मोनू मानेसर तथा अन्य ऐसे लोगों पर थी, जो सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालते हैं।
भटकाऊ पोस्ट को माना गया था दंगों का कारण
विदित रहे कि 31 जुलाई 2023 को बिट्टू बजरंगी की भटकाऊ पोस्ट को भी दंगों का एक कारण माना गया था। उधर , प्रशासन की तरफ से जिले के मौलानाओं की एक अहम बैठक प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की गई। जिसमें मौलवियों के साथ समन्वय बैठक कर शांति, भाईचारा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का आह्वान किया। इस मौके पर मौजूद मौलवियों ने प्रशासन का सहयोग का भरोसा दिलाया।
बता दें कि 31 जुलाई 2023 को ब्रज मंडल यात्रा के दौरान हुए दंगे में छह लोगों की मौतें हुई थी, दंगों में 60 से ज्यादा घायल हुए थे, तथा लगभग 120 वाहन को फूंक दिया गया था। इसके बाद दो यात्राएं निकाली जा चुकीं हैं, जिनमें सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। इस बार भी कोई विवाद न हो इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हैं।
खबरें और भी
2023 के दंगों में एक वजह बिट्टू बजरंगी को विवादित पोस्ट को बताया गया था। इसके अलावा नासिर जुनैद हत्याकांड में आरोपित मोनू मानेसर भी मेवात के लिए विवादित नाम रहा है। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि यात्रा में ऐसे किसी भी विवादित व्यक्ति का प्रवेश नहीं होगा।
बल्कि ऐसे लोगों के इंनटरनेट मीडिया पर भी कड़ी नजरें रखी जा रहीं हैं। अगर किसी ने गलत व भडकाऊ पोस्ट डाली तो सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। पुलिस विभाग किसी भी इंटरनेट मीडिया पर पैनी नजर अभी से रखी जा रही है। पुलिस ने कई संदिग्ध सोशल मीडिया खातों को बंद भी किया है।
उलेमाओं से मांगा प्रशासन ने सहयोग
ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन लगातार सभी वर्गों से संवाद स्थापित कर रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को उपायुक्त अखिल पिलानी एवं पुलिस अधीक्षक डा. अर्पित जैन ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में जिले के मौलवियों के साथ समन्वय बैठक कर शांति, भाईचारा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का आह्वान किया।
उपायुक्त अखिल पिलानी ने ऐसे कहा कि सभी समुदायों की जिम्मेदारी है कि वे आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना को मजबूत करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें। प्रशासन की तरफ से मौलवियों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को शांति बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने के लिए प्रेरित करें।
ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा कैसी रहेगी सुरक्षा?
पुलिस अधीक्षक डा अर्पित जैन के बताया कि 2200 पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था में पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई देंगे । एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित 12 डीएसपी की तैनाती की गई है । जगह-जगह पर 28 नाके लगाए गए हैं, जहां पर वीडियोग्राफी एवं बारीकी से चैकिंग होगी और कोई भी शरारती तत्व यात्रा में प्रवेश नहीं कर पाएगा।
इसके अलावा घोड़ा पुलिस , खोजी कुत्ते, बम स्क्वायड के अलावा आधा दर्जन ड्रोन, 20 वीडियो कैमरा तथा कमांडो के जवान पूरी तरह से अलर्ट दिखाई देंगे। इसके अलावा रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों की भी तैनाती की गई की जाएगी। हवा में मार करने वाले चीजों से निपटने के लिए लाइट मशीन गन की भी मौजूदगी रहेगी।
आंसू गैस छोड़ने के लिए इस्तेमाल होने वाली टीयर गन के कर्मचारी व शादी वर्दी में पुलिस के कर्मचारी जगह - जगह तैनात रहेंगे। इसके अतिरिक्त अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरों द्वारा भी यात्रा में आने जाने वाले लोगों पर निगरानी रखी जाएगी । बडकली चौक, केएमपी रेवासन पुल के अलावा यात्रा के साथ-साथ, एक- एक डीएसपी व भारी पुलिस बल उनके साथ मौजूद रहेगा । नूंह पुलिस द्वारा पूरी सतर्कता बरती जा रही है।