नूंह में स्टंट के दौरान जिंदा दफनाए गए व्यक्ति की दम घुटने से मौत, इलाके में शोक का माहौल
साइकिल पर करतब दिखाने वाले दीपक (24) की तावड़ू में मिट्टी के गड्ढे में दबने से दर्दनाक मौत हो गई। दम घुटने के कारण हुई इस घटना के बाद पुलिस ने शव को प ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- ai generated
HighLights
साइकिल करतब दिखाने वाले दीपक की हुई दर्दनाक मौत।
तावड़ू में मिट्टी के गड्ढे में दबने से हुआ हादसा।
दम घुटने के कारण हुई युवक की असामयिक मौत।
संवाद सहयोगी, तावड़ू (नूंह)। साइकिल पर करतब दिखाकर लोगों का मनोरंजन करने वाले एक युवक की मिट्टी के गड्ढे में दबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक (24) पुत्र राजकुमार निवासी गोच्छी,संजय कॉलोनी, बल्लभगढ़ के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार दीपक साइकिल चलाने के बाद धरती के अंदर खोदे गए मिट्टी के गड्ढे में चला गया। स्थानीय लोगों के अनुसार मिट्टी के गड्ढे के अंदर दम घुटने से युवक की मौत हुई है। हालांकि दीपक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए शव सीएचसी, नूंह भिजवा दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही खोरी कला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है तथा हादसे के कारणों की सही जांच की जा रही है। युवक की असामयिक मौत से स्वजन का भी रो-रोकर बुरा हाल है।