Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम-अलवर राजमार्ग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, हटाए गए अवैध कब्जे

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 04:43 PM (IST)

    गुरुग्राम-अलवर राजमार्ग पर फिरोजपुर झिरका में प्रशासन ने मंगलवार को बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस कार्रवाई में बुलडोजर का इस्तेमाल कर ...और पढ़ें

    फिरोजपुर झिरका एसडीएम लक्ष्मीनारायण।

    फिरोजपुर झिरका एसडीएम लक्ष्मीनारायण।

    HighLights

    1. गुरुग्राम-अलवर राजमार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

    2. प्रशासन ने बुलडोजर से अवैध कब्जे हटाकर सड़क साफ की।

    3. जाम और दुर्घटनाओं के खतरे को कम करने का लक्ष्य।

    संवाद सहयोगी, फिरोजपुर झिरका। गुरुग्राम- अलवर राजमार्ग के दोनों ओर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की जमीन पर लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण पर मंगलवार को प्रशासन का बुल्डोजर के माध्यम से हटवाया। अतिक्रमण को हटाने के लिए नगरपालिका प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। प्रशासन द्वारा की कई इस कार्रवाई से लोगों में हडकंप मच गया, लोगों को काफी नुकसान भी हुआ है।

    बता दें गुरुग्राम- अलवर राजमार्ग के दोनों ओर बने सर्विस रोड एवं मेन रोड के बीच राष्ट्रीय राजधानी प्राधिकरण की जमीन है। जिस पर लोगों ने रेहड़ी, तख्त, टीन, पेंचर लगाने का सामान तथा मिस्त्रियों ने गाड़ी को सही करने का सामान रखा हुआ है। इसी वजह से इस राजमार्ग पर ही बड़े वाहनों को खड़ा कर मैकेनिक इनकी मरम्मत करने के साथ- साथ पेंर लगाते हैं और ग्रीस करते हैं। जिसकी वजह से कई बार दुघर्टनाओं के होने का भय बना रहता है लेकिन अक्सर जाम भी लगा रहता है।

    एसडीएम लक्ष्मीनाराण, डीएसपी हरदीप सिंह ने संयुक्त रूप से स्वयं जाकर इन लोगों से आग्रह किया था कि वे अतिक्रमण हटा लें ताकि रोड पर जाम ना लगे। नगरपालिका प्रशासन से मुनादी भी कई बार करवाई गई लेकिन इसके बावजूद भी लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया।

    नगरपालिका प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के आदेश

    अतिक्रमण को हटवाने के लिए एसडीएम ने नायब तहसीलदार रवि कुमार को डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के साथ-साथ नगरपालिका प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए। नगरपालिका के भवन निरीक्षक सरफराज अपने साथ बुल्ड़ोजर, नगरपालिका के ट्रैक्टर तथा कर्मचारियों को लेकर गुरुग्राम-अलवर राजमार्ग पर पहुंच गए। वहीं दूसरी ओर सिटी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह भी पुलिस की टीम के साथ पहुंच गए।

    खबरें और भी

    अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने मंगलवार की सुबह दस बजे अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सुबह से लेकर सांय पांच बजे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। काफी व्यक्ति अपने रेहड़ी, खोखा, तख्त एवं टीन को रेहडियां में लेकर चले गए। जबकि काफी लोगों के खोखों, तख्तों को बुल्ड़ोजर से तोड़ दिया।

    गुरुग्राम- अलवर राजमार्ग के दोनों ओर तथा आंबेड़कर चौक के पास लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाने के लिए मंगलवार को अभियान चलाया है। यदि लोगों ने पुन: अतिक्रमण करने की कोशिश की तो पुन: अभियान चलाया जाएगा। लोगों द्वारा अतिक्रमण करने की वजह से राजमार्ग पर जाम लगा रहता है। अब लोगों को जाम से राहत मिल जाएगी तथा दुर्घटनाओं के होने की संभावना भी नहीं रहेगी। - लक्ष्मीनारायण, एसडीएम, फिरोजपुर झिरका

    यह भी पढ़ें- लखनऊ : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, गले पर थे चोट के निशान; मायकेवालों ने लगाया हत्या का आरोप