नूंह में DME पर खड़े ट्रक में जा घुसी कार, रवा गांव के पास एक ही परिवार के 3 लोगों समेत 4 की मौत; दो घायल
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर नूंह के रवा गांव के पास शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों समेत चार की मौत हो गई। पुलिस ने शवों ...और पढ़ें

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया।
HighLights
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर नूंह के पास भीषण हादसा।
रवा गांव के समीप हुए हादसे में चार की मौत।
पुलिस मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच में जुटी।
जागरण संवाददाता, नूंह। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक कार खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना दर्दनाक था कि कार में सवार एक ही परिवार के तीन लोगों समेत चार की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के रवा गांव के पास चैनल नंबर 40 पर हुआ।
तीन महिलाओं समेत चार की मौत
हादसे में पुलिस के अनुसार, दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वालों में मां पूनम जादोन (37 वर्ष), दो बेटियों खुशी (16 वर्ष), डुग्गी (12 वर्ष) और केशव (26 वर्ष) शामिल हैं। वहीं हादसे में एक बच्चा अक्षय और उसका पिता जवाहर गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, पिता का वहीं उपचार हो रहा है जबकि बेटे अक्षय की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उसे दिल्ली के लिए रेफर किया गया। उधर, स्वजनों को हादसे की सूचना पुलिस ने दे दी है। वे भी अस्पताल पहुंच रहे हैं।

राजस्थान के सवाई माधोपुर के रहने वाले थे मृतक
जानकारी के अनुसार, सभी मृतक और घायल राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के नवाली गांव के निवासी थे। सभी लोग कार में सवार होकर अपने गांव से दिल्ली के लिए निकले थे। रास्ते में एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।
खबरें और भी

शव मांडीखेड़ा अस्पताल पहुंचाए गए
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। चारों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मांडीखेड़ा जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- 1.49 करोड़ की बड़ी सौगात, नूंह के नावली के मिडिल स्कूल को मिला सीनियर सेकेंडरी का दर्जा; 21 पद मंजूर
यह भी पढ़ें- नूंह के फिरोजपुर झिरका में विकास कार्यों में 22 लाख के भुगतान पर सवाल, विजिलेंस ने खंगाला नपा का रिकॉर्ड
यह भी पढ़ें- नूंह में पुलिस की गो-तस्करों से मुठभेड़, एक तस्कर घायल और 5 गोवंश बरामद