Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बिखरी रोड़ी दे रही हादसों को न्योता, आंखें मूंदे बैठे हैं अधिकारी

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 03:05 PM (IST)

    नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ओवरलोड वाहनों से गिरने वाली रोड़ी हादसों का कारण बन रही है, जिससे वाहन चालकों को जान का खतरा है। जिम्मेदार एजेंसी ...और पढ़ें

    डीएमई एक्सप्रेसवे पर बिखरी रोड़ी दे रही हादसों को न्योता। जागरण

    डीएमई एक्सप्रेसवे पर बिखरी रोड़ी दे रही हादसों को न्योता। जागरण

    HighLights

    1. ओवरलोड वाहनों से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रोड़ी गिर रही।

    2. सड़क पर बिखरी रोड़ी से टायर फिसलने का खतरा।

    3. जिम्मेदार एजेंसी की लापरवाही से बढ़ रहे सड़क हादसे।

    जागरण संवाददाता, नूंह। नूंह जिले की सीमा से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ओवरलोड वाहनों से गिरने वाली रोड़ी वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं। एक्सप्रेसवे के कई हिस्सों पर सड़क पर बिखरी रोड़ी के कारण विशेषकर छोटे वाहन चालकों के टायर फिसलने का खतरा लगातार बना रहता है।

    तेज गति से आने वाले वाहनों के टायर फटने से कई बार हादसे भी हो चुके हैं। इसके बावजूद एक्सप्रेसवे की देखरेख करने वाली एजेंसी इस गंभीर समस्या को लेकर उदासीन बनी हुई है। बावजूद भी जिम्मेदारों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

    टायर फटने से कई हादसे हो चुके

    एक्सप्रेसवे की न तो समय पर सफाई हो पा रही है और न ही ओवरलोड वाहनों पर प्रतिबंध लग पा रहा है। पिछले माह टायर फटने से एक कार पलट गई थी, जिसमें सवार दो लोग घायल हुए थे। इसके अलावा टायर फटने से कई हादसे हो पहले भी हो चुके हैं।

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चढ़ते हैं ओरवलोड डंप

    बता दें कि अलीपुर तिगरा कट से रोड़ी व क्रशर लेकर ओरवलोड डंपर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चढ़ते हैं। जिनसे रोडियां बिखरती हुई जाती हैं। तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों का कई बार एक्सप्रेसवे पर बिखरी रोड़ियां संतुलन बिगाड़ देती हैं, जिससे हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है। कई बार चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठते हैं, जिससे हादसे हो चुके हैं।

    खबरें और भी

    इसके बावजूद सड़क से रोड़ी हटाने और ओवरलोड वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए कोई स्थायी व्यवस्था दिखाई नहीं देती। वाहन चालकों का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति अधिक होने के कारण सड़क पर थोड़ी सी भी रोड़ी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। विशेष रूप से बारिश के दौरान यह खतरा और बढ़ जाता है।

    यह भी पढ़ें- आज रात से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भारी वाहन बंद: रोडवेज बस अड्डों के स्थान में बदलाव, रुड़की हाईवे 4 अगस्त से वन-वे

    लोगों का आरोप है कि एक्सप्रेसवे की नियमित निगरानी और सफाई की जिम्मेदारी निभाने वाली एजेंसी समय रहते सड़क की सफाई नहीं कर रही, जिससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

    डीएमई की समय समय पर प्रेशर से सफाई होती रहती है। ओवरलोड डंपरों से रोडियां गिर जाती हैं। जिन्हें सफाई कराकर हटवा दिया जाता है। - मुकेश चौधरी, डिप्टी प्रोजेक्ट मेनेजर, एनएचएआई