Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आज रात से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भारी वाहन बंद: रोडवेज बस अड्डों के स्थान में बदलाव, रुड़की हाईवे 4 अगस्त से वन-वे

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 11:29 AM (IST)

    मेरठ में कांवड़ यात्रा के कारण बुधवार रात 12 बजे से मेरठ-रुड़की हाईवे और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। चार अगस्त ...और पढ़ें

    फाइल।

    फाइल।

    HighLights

    1. आज रात 12 बजे से भारी वाहन प्रतिबंधित

    2. मेरठ-रुड़की हाईवे 4 अगस्त से वन-वे

    3. रोडवेज बस अड्डों के स्थान में बदलाव

    जागरण संवाददाता, मेरठ। कांवड़ यात्रा को लेकर बुधवार की रात 12 बजे से मेरठ-रुड़की हाईवे और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भारी वाहन बंद कर दिए जाएंगे। एक्सप्रेसवे पर मेरठ की तरफ हल्के वाहनों का संचालन जारी रहेगा। चार अगस्त की रात 12 बजे हाईवे को वन-वे कर दिया जाएगा, साथ ही हल्के कमर्शियल वाहन बंद कर दिए जाएंगे।

    दिल्ली-दून इकोनोमिक कारिडोर और गंगा एक्सप्रेसवे पर यातायात चलता रहेगा, यहां कांवड़ियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कांवड़ियों को देखते हुए शहर के अंदर दिल्ली, हापुड़ और गढ़ रोड पर वन-वे व्यवस्था बुधवार की रात से नहीं होगी। उसके लिए डेट बढ़ा दी गई।

    शहर के अंदर दिल्ली, हापुड़ और गढ़ रोड पर वन-वे व्यवस्था के लिए तिथि बढ़ाई

    • कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए तिथि तय की जाएगी।
    • दिल्ली-दून इकोनामिक कारिडोर पर दिल्ली से सहारनपुर और उत्तराखंड ऐसे जा सकेंगे वाहन
    • दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा की तरफ से एनएच-9 से आने वाले वाहन डासना से पेरीफेरल होते हुए खेकड़ा इंटरचेंज से
    • इकोनॉमिक कॉरिडोर पर चढ़कर देहरादून-सहारनपुर की तरफ जा सकेंगे। इसी मार्ग से वापसी होंगे।
    • देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, मुजफ्फरनगर की ओर से मेरठ-रुड़की हाईवे पर आने वाला यातायात इकोनामिक कारिडोर से मेरठ-करनाल हाईवे पर उतरकर आ सकेगा। इसी मार्ग से वापसी होगी
    • दिल्ली से वजीराबाद पुल आउटर रिंग रोड होते हुए कुंडली, राई (सोनीपत, हरियाणा) से सोनीपत, पानीपत, करनाल, यमुनानगर से होते हुए सहारनपुर एवं उत्तराखंड जा सकेंगे। इसी मार्ग से वापसी होगी।

    गंगा एक्सप्रेसवे से ऐसे जा सकेंगे वाहन

    गंगा एक्सप्रेसवे से हापुड़, गाजियाबाद, दिल्ली, नोएडा, हरियाणा, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार, देहरादून जाने वाले वाहन सिंभावली कट से उतारकर हापुड़-गढ़मुक्तेश्वर मार्ग (एनएच-9) से होते हुए डासना से पेरीफेरल पर चढ़ जाएंगे। खेकड़ा इंटरचेंज से इकोनॉमिक कॉरिडोर पर चढ़कर गंतव्य पर जा सकेंगे। गाजियाबाद, दिल्ली और नोएडा जाने वाले एनएच-9 से ही जा सकेंगे।

    गंगा एक्सप्रेसवे से मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर की तरफ जाने वाले वाहन सिंभावली कट से एनएच-9 पर उतरकर ततारपुर हापुड़ से दाहिने मुड़कर डायवर्ट करके हापुड़-मेरठ बाईपास होते हुए टियाला अंडरपास से दाहिने मुड़कर किठौर, परीक्षितगढ़, मवाना, बहसूमा, रामराज, मीरापुर जानसठ से मुजफ्फरनगर, बिजनौर की ओर जा सकेंगे।

    खबरें और भी

    गंगा एक्सप्रेसवे से मेरठ आने वाले वाहन बिजौली (खरखौदा कट) से उतारकर यूटर्न लेकर हापुड़ रोड से मेरठ की ओर आ सकेंगे।

    मेरठ-रुड़की हाईवे पर ऐसे रहेगा यातायात

    1. बुधवार रात 12 बजे से कांवड़ पटरी मार्ग पर सभी वाहन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेंगे। मेरठ-रुड़की हाईवे पर भारी वाहन 29 जुलाई की रात 12 बजे बंद कर दिए जाएंगे। चार अगस्त को कमर्शियल हल्के वाहन भी बंद हो जाएंगे। यातायात वनवे कर दिया जाएगा।
    2. दिल्ली-रुड़की हाईवे पर दिल्ली से आने वाले भारी वाहनों को बुधवार रात 12 बजे से दुहाई मोड़ पर ईस्टर्न पेरीफेरल पर डायवर्ट कर दिया जाएगा।

    बुधवार रात आठ बजे से रोडवेज बस अड्डों की व्यवस्था

    • भैंसाली अड्डे का स्थानांतरण सोहराबगेट पर कर दिया जाएगा। सभी रोडवेज की बसों का संचालन वहीं से होगा। हापुड़ अड्डे की तरफ रोडवेज की बस नहीं आ सकेंगी।
    • बागपत रूट पर चलने वाली रोडवेज और निजी बस बापगत बाईपास से चलेंगी, शहर में अंदर प्रवेश नहीं करेंगी।
    • बडौत रूट पर जाने वाली रोडवेज और निजी बस रोहटा बाईपास से चलेंगी, शहर में अंदर प्रवेश नहीं करेंगी।

    बुधवार से निजी बस अड्डे यहां होंगे शिफ्ट

    • मवाना, हस्तिनापुर, मीरापुर व बिजनौर के लिए चलने वाली प्राइवेट बसें थाना गंगानगर के सामने से चलेंगी।
    • किला परीक्षितगढ़ रोड पर चलने वाली समस्त प्राइवेट बसें बीएनजी स्कूल तिराहा किला रोड से चलेंगी।
    • हापुड़ रोड पर हापुड़-बुलंदशहर के लिए चलने वाली प्राइवेट बसें एल-ब्लाक पुलिस चौकी हापुड़ रोड से चलेंगी।
    • सरधना व शामली के लिए चलने वाली रोडवेज व प्राइवेट बसें सरधना फ्लाईओवर से चलेंगी।
    • अंबाला बस स्टैंड बेगमपुल से चलने वाली निजी बसें थाना गंगानगर के पास से जाएंगी, यह बसें मवाना, बहसुमा, मीरापुर, जानसठ होकर मुजफ्फरनगर-सहारनपुर जा सकेंगी।

    यह भी पढ़ें- बरेली-बदायूं बस यात्रा सावन में होगी महंगी: डायवर्जन के दौरान 50 की जगह 105 KM का सफर, किराया 161 रुपये

    यह भी पढ़ें- NHAI ने दिया महंगाई का झटका: अलीगढ़-मुरादाबाद हाईवे टोल टैक्स बढ़ा, नई दरें जारी