Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एक बार पौधा लगाओ, 25 साल तक कमाओ; नूंह में ड्रैगन फ्रूट की खेती से मालामाल होंगे किसान

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 10:01 AM (GMT+05:30)

    Dragon Fruit cultivation : नूंह जिले के मुबारकपुर और बड़ोजी गांवों में किसानों ने पहली बार ड्रैगन फ्रूट की खेती शुरू की है। यह पहल किसानों की आय बढ़ान ...और पढ़ें

    नूंह के किसान आधुनिक खेती की ओर बढ़ने लगे हैं।

    नूंह के किसान आधुनिक खेती की ओर बढ़ने लगे हैं। 

    HighLights

    1. नूंह के मुबारकपुर, बड़ोजी में शुरू हुई ड्रैगन फ्रूट खेती

    2. किसानों की आय बढ़ाने में सहायक, 20-25 साल तक उत्पादन

    3. बागवानी विभाग दे रहा तकनीकी मार्गदर्शन और प्रोत्साहन

    मोहम्मद मुसतफा, नूंह। Dragon Fruit cultivation : जिले में पारंपरिक खेती के साथ अब किसान नकदी फसलों की ओर भी कदम बढ़ा रहे हैं। टमाटर व प्याज की खेती के लिए मशहूर मेवात क्षेत्र में अब किसानों का रुझान अधिक आय देने वाले फलों के उत्पादन के लिए बढ़ने लगा है।

    जिले में पहली बार ड्रैगन फ्रूट की खेती की शुरुआत होने से किसानों का ध्यान इस और बढ़ने लगा है। इससे आने वाले समय में किसानों की आय बढ़ने के साथ उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होने की उम्मीद है।

    Dragon Fruit cultivation (1)

    ड्रैगन फ्रूट की खेती जिले के बड़ोजी और पुन्हाना के मुबारिकपुर में किसानों ने एक एक एकड़ में शुरू की है। इस नई पहल के लिए जिला बागवानी विभाग किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन और आवश्यक सलाह उपलब्ध करा रहा है। पहली बार इस तरह की खेती की ओर यहां के किसान रुख कर रहे हैं।

    एक एकड़ में कितना आता है खर्च?

    मुबारिकपुर निवासी जियाउलहक ने बताया कि उन्होंने पलवल जिले में अपने रिश्तेदार के खेत में ड्रैगन फ्रूट की खेती देखी थी। इससे प्रेरित होकर उन्होंने फरवरी 2024 में अपने खेत में इसकी शुरुआत की।

    खबरें और भी

    उनका एक एकड़ में ड्रैगन फ्रूट की खेती स्थापित करने में करीब छह से सात लाख रुपये का खर्च आया है। हालांकि एक बार पौधे तैयार हो जाने के बाद 20 से 25 वर्षों तक उनसे उत्पादन लिया जा सकता है, जिससे अच्छी आय होने की संभावना रहती है।

    जियाउलहक के मुताबिक पिछले वर्ष कम फल लगे थे, लेकिन इस बार अच्छे खासे फ्रूट लगे हुए हैं जिनसे कई लाख रुपये मुनाफे की उम्मीद है। जिले के कई अन्य गांवों के किसान भी इस खेती की शुरुआत कर रहें हैं।

    इन बीमारियों में लाभदायक बताया जाता है ड्रैगन फ्रूट

    ड्रैगन फ्रूट खून बढ़ाने में, हृदय रोग, कब्ज, कमजोर प्रतिरक्षा, मोटापा कम करने, कोशिकाओं को नुकसान से बचाने और शुगर जैसी बीमारी को नियंत्रण करने में भी यह फ्रूट लाभदायक बताया जाता है।

    यह भी पढ़ें- नूंह में 1 गांव के 3 नाम: सरकारी रिकॉर्ड में 24 साल बाद भी नहीं हुआ सुधार, ID के नाम पर हर कागज बना मुसीबत

    ड्रैगन फ्रूट की बाजार में अच्छी मांग है। यदि जिले के अधिक किसान इस खेती को अपनाते हैं तो यह पारंपरिक फसलों की तुलना में बेहतर आमदनी का विकल्प बन सकती है। विभाग द्वारा किसानों को समय-समय पर प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता भी दी जा रही है। अपनी आय को बढ़ाने के लिए किसानों को इस तरह की खेती की तरफ रुख करना चाहिए।


    -

    - अब्दुल रजाक, जिला बागवानी अधिकारी नूंह