Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नूंह में पुलिस और गो-तस्करों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से एक बदमाश घायल

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 10:02 AM (IST)

    नूंह में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें तस्करों की फायरिंग के जवाब में एक आरोपी इरशाद के पैर में गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती करा ...और पढ़ें

    पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल गोतस्कर। फोटो: जागरण

    पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल गोतस्कर। फोटो: जागरण

    HighLights

    1. नूंह में पुलिस और गो-तस्करों के बीच हुई मुठभेड़

    2. जवाबी कार्रवाई में एक गो-तस्कर के पैर में लगी गोली

    3. पुलिस ने पांच गोवंश और हथियार किए बरामद

    जागरण संवाददाता, नूंह। थाना सदर नूंह क्षेत्र के उजीना-संगेल नहर पटरी इलाके में नूंह पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गो-तस्करों की ओर से पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि उसके अन्य साथी मौके से फरार होने में सफल रहे।

    पुलिस के अनुसार, घायल आरोपी की पहचान इरशाद पुत्र इसराइल निवासी वार्ड नंबर-14, हथीन, जिला पलवल के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए शाहिद हसन खां मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ (नूंह) में भर्ती कराया गया है।

    कार्रवाई नूंह सीआईए स्टाफ प्रभारी निरीक्षक डॉ. सुनील के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने मौके से पांच गोवंश, एक देशी कट्टा और कारतूस बरामद किए हैं।

    पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही घायल आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड और उसके नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

    यह भी पढ़ें- साइबर अपराधों को रोकने के लिए जामताड़ा, मेवात सहित सात जगहों पर JCCT गठित

    यह भी पढ़ें- मेवात के फिरोजपुर झिरका में रोड को खुदवाकर बनाना भूला नपा प्रशासन, लोग 10 दिन से झेल रहे परेशानी