नूंह में हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस को देखते ही दागीं गोलियां, मुठभेड़ में वांटेड अपराधी घायल; सिपाही भी जख्मी
पुन्हाना (नूंह) में पुलिस और कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रहीस के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस की गोली लगने से रहीस घायल हो गया, जबकि एक सिपाही गौतम भी जख्म ...और पढ़ें

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से रहीस घायल हो गया। मुठभेड़ पुन्हाना के गांव नई में हुई।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पुन्हाना (नूंह)। पुन्हाना क्षेत्र में पुलिस और वांटेड हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की अपराध जांच शाखा (सीआईए) की टीम ने जब वांछित अपराधी रहीस को घेरा तो उसने पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से रहीस घायल हो गया। मुठभेड़ पुन्हाना के गांव नई में हुई।
पुलिस के अनुसार, रहीस पुत्र सुमेर, निवासी गांव नई, लूट, हत्या और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में करीब 20 मामलों का वांछित हिस्ट्रीशीटर था। अपराध जांच शाखा नूंह और अपराध जांच शाखा पुन्हाना की संयुक्त टीम उसे पकड़ने पहुंची थी।
पुलिस टीम को देखते ही रहीस ने जान से मारने की नीयत से अवैध कट्टे से फायरिंग शुरू कर दी। टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी रहीस के दाहिने पैर में गोली लगी। मुठभेड़ में सीआईए का सिपाही गौतम भी घायल हो गया, जिसके पैर में गोली लगी है।
घटनास्थल से पुलिस ने एक अवैध कट्टा और कारतूस बरामद किया है। घायल हिस्ट्रीशीटर रहीस को इलाज के लिए नल्लहड़ मेडिकल कॉलेज, नूंह में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि रहीस लंबे समय से फरार था और उसके खिलाफ नूंह व आसपास के इलाकों में कई संगीन मामले दर्ज हैं। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- नूंह में पुराने मुकदमे में फर्जी पहुंच और धारा 307 हटवाने का दिया झांसा, ठग लिए 1 लाख रुपये
यह भी पढ़ें- नूंह में नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या मामले में दोषी को आजीवन कारावास, चिप्स का लालच देकर मासूम को ले गया था दरिंदा
यह भी पढ़ें- नूंह दंगों में कांग्रेस विधायक मामन खान सहित 72 पर UAPA की तलवार, गृह विभाग ने दी मंजूरी