Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    5000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ धरे गए, नूंह में ACB की बड़ी कार्रवाई; बिजली निगम के 2 कर्मचारी अरेस्ट

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 10:18 AM (GMT+05:30)

    नूंह में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बिजली निगम के दो कर्मचारियों को 5000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक महिला की शिकायत पर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. बिजली निगम के दो कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़े गए।

    2. एंटी करप्शन ब्यूरो ने 5000 रुपये के साथ गिरफ्तार किया।

    3. महिला की शिकायत पर नूंह में हुई कार्रवाई।

    जागरण संवाददाता, नूंह। बिजली निगम के दो कर्मचारियों को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को नूंह शहर के गोशाला रोड के समीप से पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक महिला की शिकायत के आधार पर की गई थी।

    गिरफ्तार आरोपितों की पहचान फारुख निवासी गुलालता और सलमान निवासी सियापनकी के रूप में हुई है। फारुख की ड्यूटी उजीना फीडर पर बताई जा रही है तो वहीं सलमान की नूंह के दफ्तर में क्लर्क के पद पर बताई जा रही है।

    जानकारी के अनुसार एक महिला से लाइनमैन फारुख ने काम के बदले पांच हजार रुपये की मांग की। जिसके बाद महिला ने मामले की शिकायत एसीबी की टीम से की। शिकायतकर्ता का आरोप था कि दोनों कर्मचारी उससे सरकारी काम के बदले रिश्वत की मांग कर रहे थे।

    शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने योजना बनाकर नूंह शहर में गौशाला रोड पर जाल बिछाया। इस दौरान आरोपित फारूाख अपने साथी सलमान की गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचा और महिला से पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

    खबरें और भी

    टीम ने मौके से दोनों कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि मामले की आगे की जांच की जा रही है। आरोपितों से पूछताछ के बाद अन्य कड़ियों को भी खंगाला जाएगा।

    यह भी पढ़ें- रेवाड़ी SDM सुरेश कुमार का तबादला, धरना समाप्त करने को लेकर वकीलों की आज होगी बैठक