रेवाड़ी SDM सुरेश कुमार का तबादला, धरना समाप्त करने को लेकर वकीलों की आज होगी बैठक
रेवाड़ी में 10 दिनों से चल रहा वकीलों का गतिरोध एसडीएम सुरेश कुमार के तबादले के साथ समाप्त हो गया है। उनकी जगह नूंह के डीएमसी दलबीर सिंह को नियुक्त कि ...और पढ़ें

HighLights
रेवाड़ी एसडीएम सुरेश कुमार का तबादला हुआ।
नूंह के दलबीर सिंह नए एसडीएम बने।
वकीलों की बैठक धरना समाप्त करने पर।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। पिछले 10 दिनों से रेवाड़ी एसडीएम के तबादले को लेकर चला आ रहा वकीलों का गतिरोध बुधवार शाम को समाप्त हो गया। सरकार ने एसडीएम सुरेश कुमार का तबादला कर दिया है। उनकी जगह पर नूंह के डीएमसी दलबीर सिंह को लगाया गया है।
वहीं बुधवार को सुबह के समय जिला न्यायिक परिसर में वकीलों ने नारेबाजी की और कहा कि उनकी मांग केवल तबादले की है। साथ ही चेतावनी दी थी कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई, तो वे अन्य संगठनों का समर्थन लेकर प्रदर्शन तेज करेंगे। इतना ही नहीं बुधवार को रेवाड़ी, डहीना, मनेठी और पाल्हावास तहसील के वकीलों ने भी कामकाज बंद रखा, जिससे रजिस्ट्रेशन कार्य बाधित हुआ।
16 अप्रैल से चल रहा था विवाद
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वामित्र यादव ने कहा कि एसडीएम के तबादले की सूचना मिली है। इसको लेकर बृहस्पतिवार को धरना स्थल पर बार एसोसिएशन की बैठक बुलाई गई है। उसमें धरना समाप्त करने को लेकर निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि 16 अप्रैल से वकीलों और एसडीएम सुरेश कुमार के बीच विवाद चला आ रहा था।
बार एसोसिएशन ने एसडीएम पर गंभीर आरोप लगाते हुए तबादले की मांग की थी। काफी दिन बीत जाने के बाद भी जब सुनवाई नहीं हुई तो 20 जुलाई से वकीलों ने कामकाज ठप्प धरना शुरू कर दिया था। इतना ही नहीं मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम डीसी को ज्ञापन भी सौंपा गया था। जिसमें एक ही मांग रखी गई कि एसडीएम का यहां से तबादला किया जाएगा।
खबरें और भी
इससे पहले सरकार ने 23 जुलाई को एसडीएम सुरेश कुमार को छुट्टी पर भेजकर वकीलों को शांत करने की कोशिश की थी। लेकिन वकीलों ने विरोध जारी रखा, जिसके बाद अब एसडीएम के तबादले का आर्डर आ गया है।
यह भी पढ़ें- बहरोड़ तक जाएगी नमो भारत ट्रेन, बावल से आगे बनेंगे 4 नए स्टेशन; सिर्फ 24 मिनट में पूरा होगा सफर
यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में बिजली कर्मचारियों का बड़ा आंदोलन, सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष मार्च