बहरोड़ तक जाएगी नमो भारत ट्रेन, बावल से आगे बनेंगे 4 नए स्टेशन; सिर्फ 24 मिनट में पूरा होगा सफर
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर को बहरोड़ तक विस्तारित करने के लिए केंद्रीय वित्त विभाग को पत्र लिखा है। ...और पढ़ें
-1785383271375_m.webp)
HighLights
राव इंद्रजीत ने बहरोड़ तक विस्तार के लिए पत्र लिखा।
बावल से बहरोड़ तक 4 नए स्टेशन बनाए जाएंगे।
विस्तार से परियोजना की लागत 8 हजार करोड़ बढ़ेगी।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर को राजस्थान के बहरोड़ तक पहले चरण में ही मंजूर करने की प्रक्रिया शुरू कराने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने केंद्रीय वित्त विभाग को पत्र लिखा है।
पत्र में राव ने लिखा कि केंद्रीय शहरी विकास एवं हाउसिंग मंत्रालय की ओर से सराय कालेखां से गुरुग्राम-बावल होते हुए नमो भारत आरआरटीएस कारिडोर को वषों पूर्व प्रथम चरण के निर्माण में नीमराणा-बहरोड तक मंजूर किया गया था, लेकिन इसे बाद में कभी धारूहेड़ा तक तो कभी बावल तक सीमित करके छोड़ दिया गया।
राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि धारूहेड़ा व बावल तक सीमित करने के कारण अनेक सामाजिक संगठनों व राजस्थान के लोगों ने इस योजना को पूर्व की तरह बहरोड़ तक करने की मांग की थी। राव इंद्रजीत ने कहा कि बहरोड तक एक्सटेंशन की फाइल फाइनेंस मंजूरी के लिए इस माह जुलाई में भेजी गई है।
आठ हजार करोड़ बढ़ेगी लागत
बावल से बहरोड़ तक हरियाणा के करीब 11 व राजस्थान के करीब 25 किलोमीटर क्षेत्र में नमो भारत का विस्तार किया जाएगा। यह सफर 24 मिनट में पूरा हो जाएगा। बावल से बहरोड के बीच में चार स्टेशन बनेंगे। राव ने बावल से बहरोड़ तक नमो भारत को एक्सटेंड करने पर इसकी लागत में करीब आठ हजार करोड़ रुपये की वृद्धि होगी।