वन विभाग की जमीन नहीं मिलने से नूंह-पलवल फोर लेन योजना अटकी, अब सड़क की मरम्मत से मिलेगी राहत
नूंह-पलवल फोर लेन सड़क परियोजना, जिसके लिए ₹137 करोड़ स्वीकृत हुए थे, वन विभाग की भूमि न मिलने के कारण अटकी हुई है। इसके चलते 30 किमी लंबे इस मार्ग की ...और पढ़ें

नूंह-पलवल मार्ग के मरम्मत की तैयारी। (AI Generated Image)
HighLights
नूंह-पलवल फोर लेन परियोजना वन भूमि विवाद के कारण अटकी।
30 किमी लंबे नूंह-पलवल मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू।
नूंह में 12 किमी हिस्से पर ₹2.99 करोड़ की लागत से मरम्मत।
मोहम्मद हारून, नूंह। नूंह-पलवल मार्ग फोर लेन की योजना तो अभी तक सिरे चढ़ी, लेकिन इस मार्ग के मरम्मत की तैयारी चल रही है। 30 किमी लंबे मार्ग के फोर लेने को लेकर 137 करोड़ रुपये पहले की एनसीआरबी की तरफ से स्वीकृत किए थे।
लेकिन वन विभाग के लिए जगह नहीं मिलने से यह मार्ग अभी तक फोर लेन नहीं बना पाया है। इसलिए अब कई वर्षों से यूं ही पड़े मार्ग की मरम्मत प्रक्रिया शुरू हो रही है। नूंह के जिले के अधीन करीब 12 किमी एरिया की मरम्मत के लिए दो करोड़ 99 लाख रुपये को टेंडर छोड़े गए हैं।
निर्माण एजेंसी आरके गांधी को मरम्मत का कार्य अलाट किया गया है। जिसकी अवधि तीन माह की रखी गई है। तीन माह के दौरान 12 किमी एरिया में मरम्मत संपन्न करा लिया जाएगा।
इसी मार्ग के पलवल क्षेत्र में मरम्मत की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। वहां की लगभग 18 किमी एरिया में भी मरम्मत का प्रविधान किया गया है।
यह भी पढ़ें- नूंह में 73 लाख की लागत से बनेंगे छह आधुनिक शौचालय, महिलाओं-पुरुषों और दिव्यांगों के लिए भी अलग सुविधाएं
बता दें कि नूंह से पलवल जिला मुख्यालय की दूरी लगभग 30 किमी है। इस मार्ग पर वाहनों की भीड़ ज्यादा होने के कारण इसे फोर लेने की योजना पिछली सरकार में बनी थी। योजना पर 137 करोड़ रुपये खर्च किए जाने थे।
नहीं हो पाया फोर लेन
फिलहाल यह मार्ग 18 फीट चौड़ा है। हालांकि एनसीआरबी की तरफ से लोन के रूप में यह राशि भी जारी कर दी गई है। लेकिन पिछले दो वर्ष से मार्ग को फोर लेन करने वन विभाग के लिए पौधे लगाने के लिए जगह की व्यवस्था नहीं होने से यह मार्ग फोर लेन नहीं हो पा रहा है।
खबरें और भी
हालांकि मार्ग के फोर लेने का यह मसला बीते दिनों विधानसभा में भी हथीन के विधायक मोहम्मद इसराइल ने भी ने उठाया था। जिस पर सदन में कार्रवाई की बात कही गई। बताया गया है कि वन विभाग के लिए लगभग 68 एकड़ भूमि की जरूरत है।
जो अभी तक नहीं मिली है। लेकिन मार्ग की हालत खस्ता होने पर लोक निर्माण विभाग की तरफ से अब इसकी मरम्म्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विभागीय अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि बीते माह नूंह एरिया के लगभग 12 किमी लंबे क्षेत्र में 18 फीट चौड़े इस मार्ग की मरम्मत प्रक्रिया शुरु की गई है। बीते फरवरी में इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। जिसकी मरम्मत पर दो करोड़ 99 लाख रुपये का खर्चा आएगा।
यह कार्य तीन माह के दौरान पूरा कर लिया जाएगा। विदित रहे कि कई वर्ष यह मार्ग मरम्म्त की बाट जोह रहा है। नूंह से लेकर नौरंगाबाद तक कार्य को नूंह लोक निर्माण विभाग संपन्न कराएगा। बाकी के पलवल एरिया के काम लोक निर्माण विभाग पलवल की विंग कराएगी।
हालांकि लोगों का कहना है कि मामला तो फोर लेन बनने पर ही समस्या को समाधान होगा। लेकिन तब तक मरम्म्त ही सही। लोगों का कहना है कि मार्ग संकरा होने के कारण यहां पर अक्सर दुर्घटनाएं होती है। इसलिए यह मार्ग फोर लेन होना जरूरी है।
वन विभाग की जगह की प्रक्रिया जारी है। लेकिन मरम्मत कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। नूंह जिले के एरिया के काम को लोक निर्माण विभाग की तरफ से संपन्न कराया जाएगा। बाकी पलवल एरिया में मरम्मत कार्य उसी क्षेत्र के अधीन होगा।
प्रदीप कुमार संधू, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग नूंह