विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नूंह में 73 लाख की लागत से बनेंगे छह आधुनिक शौचालय, महिलाओं-पुरुषों और दिव्यांगों के लिए भी अलग सुविधाएं

Published: Tue, 03 Mar 2026 03:52 PM (IST)

नूंह के तावड़ू शहर में 73 लाख रुपये की लागत से छह आधुनिक शौचालयों का निर्माण होगा। इनमें पुरुषों, महिलाओं ...और पढ़ें

तावड़ू में बनेंगे आधुनिक शौचालय। (AI Generated Image)

तावड़ू में बनेंगे आधुनिक शौचालय। (AI Generated Image)

HighLights

  1. तावड़ू में 73 लाख की लागत से छह शौचालय बनेंगे।

  2. पुरुषों, महिलाओं, दिव्यांगों के लिए अलग सुविधाएं होंगी।

  3. पीडब्ल्यूडी भूमि पर बिना अनुमति निर्माण से विवाद।

संवाद सहयोगी, तावड़ू (नूंह)। आकांक्षी जिले नूंह के तावड़ू शहर में केंद्र सरकार की ओर से शहर के छह अलग-अलग क्षेत्रों में सभी सुविधाओं से परिपूर्ण शौचालयों का निर्माण किया जाएगा।

जिसमें पुरुषों के लिए अलग,महिलाओं के लिए अलग और दिव्यांग जनों के लिए सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ शौचालयों का निर्माण किया जाएगा।

पालिका अभियंता मनीष सहरावत ने बताया कि यह शौचालय वार्ड नंबर 15 के सर छोटू राम पार्क, वार्ड नंबर 16 प्राचीन देवी भवन,श्याम बिहारी मंदिर की नगरपालिका की भूमि पर, जटवाड़ा मोहल्ला स्थित स्वर्ग आश्रम और पुलिस चौकी पर बनाए जाएंगे।

हालांकि पटौदी चौक पुलिस चौकी और मोतीराम बाजार में अभी संशय बना हुआ है। यदि यहां किसी तरह की कोई समस्या आती है तो दूसरी जगह चिन्हित कर जल्द निर्माण शुरू किया जाएगा।

गहराया विवाद

हालांकि शौचालय निर्माण का कार्य शुरू होते ही अभी इस पर विवाद गहराने लगा है। सबसे अधिक विरोध नगर पालिका वाइस चेयरमैन धर्मेंद्र भारद्वाज और चेयरपर्सन प्रतिनिधि संजय गोयल इसके विरोध में उतर आए हैं।

जबकि मंदिर कमेटी के सभी सदस्य शौचालय निर्माण से पूरी तरह सहमत हैं। करीब एक सप्ताह पहले पीडब्ल्यूडी की भूमि पर निर्माण कार्य शुरू किया गया था।

इसके लिए विभाग द्वारा किसी तरह की कोई अनुमति भी नहीं ली गई,बिना विभाग की अनुमति के नपा प्रशासन ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया। शहर के लोगों ने जब इस पर आपत्ति जताई तो काम रोक दिया गया।

यह भी पढ़ें- सोनीपत के सरकारी स्कूलों के प्राचार्यों को 1 लाख तक के बजट से शौचालय मरम्मत का अधिकार, 276 टॉयलेट दुरुस्त होंगे

यह भी पढ़ें- यूपी में छात्राओं के लिए 'गरिमा' अभियान, 42 जिलों के स्कूलों में बेटियों के लिए चमकेंगे शौचालय





उन्होंने स्वयं मौके पर जाकर बारीकी से निरीक्षण किया है। यह जगह ग्रीन बेल्ट में आती है। श्याम बिहारी मंदिर के साथ लगती नगर पालिका की भूमि पर ही आधुनिक शौचालय का निर्माण होगा। इससे नगर सहित दूर दराज से आने वाले भक्तों को भी किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। श्याम भक्तों को उनके नजदीक ही आधुनिक शौचालय की सुविधा मिलेगी।

-

जितेंद्र गर्ग ,एसडीएम,तावड़ू