55 करोड़ की लागत से बिछाई जाएगी सीवर लाइन, नूंह के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
नूंह जिले के पिनगवां गांव में 55 करोड़ रुपये की लागत से सीवर लाइन बिछाई जाएगी, जिससे गांव की गलियों में फैली गंदगी से निजात मिलेगी और सफाई व्यवस्था सु ...और पढ़ें
-1785145728996_m.webp)
AI जनरेटेड।
HighLights
पिनगवां गांव में 55 करोड़ की सीवर लाइन लगेगी।
गलियों से गंदगी हटेगी, सफाई व्यवस्था सुधरेगी।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने की है यह घोषणा।
जागरण संवाददाता, नूंह। नूंह जिले के पिनगवां गांव में में सीवर लगाने के लिए 55 करोड़ की राशी खर्च होगी, सीवर लाइन लगने से गांव की गलियों से फैली गंदगी से निजात मिलेगी। सीवर लाइन लगने से न केवल गंदगी से निजात मिलेगी, बल्कि गांव में सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त होगी।
जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ प्रपोजल बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री की तरफ से पुन्हाना की मेवात विकास रैली में की गई घोषणा से गांव के लोग खुश है।
गांव की आबादी लगभग 20 हजार
बता दें कि पिनगवां जिले के बड़े गांवों में शामिल है। गांव की आबादी लगभग 20 हजार है। लेकिन गांव में बढ़ती जनसंख्या के कारण सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। गांव में केवल छह सफाई कर्मी है। गांव में सफाई कर्मियों की कमी के चलते समय पर सफाई नहीं हो पा रही है। गलियों का पानी घरों के सामने जमा रहता है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
गलियों में बिछाई जाएगी सीवर लाइन
गांव की जनसंख्या ज्यादा होने के नाते मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बीते शनिवार को पुन्हाना में पिनगवां गांव में सीवर के लिए 55 करोड़ रुपये की घोषणा की थी। बताया गया है कि इस राशि से गांव की गलियों में सीवर लाइन बिछाई जाएगी। यह कार्य जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बिछाई जाएंगी।
जानकारों का मानना है कि सीवर लाइन बिछाए जाने से गलियां में फैली गंदगी पर अंकुश लगेगा। फिलहाल गांव के सभी गलियों में गंदगी फैलने से लोगों को जीना दुश्वार हो चुका है।
यह भी पढ़ें- पलवल वालों की बल्ले-बल्ले, विकास कार्यों पर खर्च होंगे करोड़ों रुपये; मंत्री ने किया शिलान्यास
गांव की सरपंच ललिता का कहना है कि सीवर लाइन लगने से गांव के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री की तरफ से की गई घोषणा का स्वागत किया है।