Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नूंह में राजीव गांधी खेल स्टेडियम का 65 लाख रुपये की लागत से रेनोवेशन, दो माह में पूरा होगा कार्य

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 01:19 PM (IST)

    नूंह के फिरोजपुर झिरका स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम का 65 लाख रुपये की लागत से पुनरुद्धार किया जा रहा है। उपायुक्त ने निरीक्षण कर दो माह में कार्य प ...और पढ़ें

    करीब 65 लाख रुपये की लागत से हो रहा स्टेडियम का पुनरुद्धार। जागरण

    करीब 65 लाख रुपये की लागत से हो रहा स्टेडियम का पुनरुद्धार। जागरण

    HighLights

    1. राजीव गांधी स्टेडियम का 65 लाख रुपये से पुनरुद्धार।

    2. उपायुक्त ने विकास कार्यों का निरीक्षण कर निर्देश दिए।

    3. दो माह में स्टेडियम का कार्य पूरा होगा।

    जागरण संवाददाता, नूंह। बुधवार को फिरोजपुर झिरका स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम का उपायुक्त ने दौरा कर स्टेडियम में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

    इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

    निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि राजीव गांधी खेल स्टेडियम की भौगोलिक स्थिति अत्यंत उपयुक्त है और इसे क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए एक उत्कृष्ट खेल केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है।

    उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं मेवात विकास अभिकरण का उद्देश्य युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें खेलों के माध्यम से आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है।

    65 लाख रुपये की आएगी लागत 

    उपायुक्त ने बताया कि स्टेडियम के पुनरुद्धार कार्य के अंतर्गत क्रिकेट पिच, बाउंड्री वॉल, टैंक तथा मुख्य प्रवेश द्वार की मरम्मत का कार्य पूरा किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त मुख्य भवन (हॉल) की छत से संबंधित कार्य अलग से कराया जा रहा है। इन सभी विकास कार्यों पर लगभग 65 लाख रुपये की लागत आएगी।

    उन्होंने बताया कि आगामी दो माह के भीतर स्टेडियम का पुनर्निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके उपरांत स्टेडियम का संचालन एवं रखरखाव नगर पालिका, फिरोजपुर झिरका को सौंप दिया जाएगा, ताकि यहां खेलों से संबंधित गतिविधियों का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

    उन्होंने कहा कि स्टेडियम के पूर्ण रूप से विकसित होने के बाद क्षेत्र के खिलाड़ियों को अभ्यास एवं प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे स्थानीय खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

    गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए

    उपायुक्त ने बताया कि राजीव गांधी खेल स्टेडियम के पुनरुद्धार का कार्य पंचायती राज विभाग के माध्यम से कराया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए और सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।

    यह भी पढ़ें- पलवल में दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

    निरीक्षण के दौरान एसडीएम फिरोजपुर झिरका लक्ष्मी नारायण, पंचायती राज विभाग के एसडीओ बच्चू सिंह व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    खबरें और भी