पलवल में दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
पलवल में हसनपुर-जटोली मुख्य मार्ग पर लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या के समाधान के लिए पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। दैनिक जागरण द्वारा ...और पढ़ें
-1785396056652_m.webp)
ग्राम पंचायत द्वारा पाइपलाइन दबाने के लिए खोदी गई सड़क। जागरण
HighLights
हसनपुर-जटोली मार्ग पर जलभराव की समस्या का समाधान शुरू।
सड़क पर पानी निकासी के लिए पाइपलाइन बिछाने का काम जारी।
दैनिक जागरण की पहल पर प्रशासन ने लिया त्वरित एक्शन।
संवाद सहयोगी, हसनपुर (पलवल)। पलवल में हसनपुर को जटोली, काशीपुर, गुलावद, सहदेव का नगला और सुरजेन का नगला समेत दर्जनों गांवों से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या से आखिरकार राहत मिलने की उम्मीद बंध गई है।
सड़क पर पानी निकासी का उचित प्रबंध न होने के कारण यहां हर समय गंदा पानी भरा रहता था, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। दैनिक जागरण द्वारा समस्या को प्रमुखता से उठाने के बाद जलनिकासी का काम शुरू कर दिया गया है।
लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी
लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग छह महीने पहले इस सड़क के किनारे नालियों का निर्माण कराया गया था, जिनकी साफ-सफाई की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की थी। ग्राम पंचायत का तर्क था कि लोक निर्माण विभाग ने नालियों का लेवल सही नहीं किया है, जिसके कारण पानी की निकासी बाधित हो रही है। इससे आम जनता परेशानी झेलनी को मजबूर थी।
जनसमस्या की इस गंभीर स्थिति को देखते हुए दैनिक जागरण ने 13 जून को मानसून से पहले नाली और नालों की सफाई बड़ी चुनौती और तीन जुलाई को नालियों की सफाई का काम अभी भी अधूरा शीर्षक से लगातार खबरें प्रकाशित कीं।
कार्य युद्धस्तर पर शुरू
अखबार में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और मंगलवार से सड़क पर पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन दबाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया। पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- पलवल वालों की बल्ले-बल्ले, विकास कार्यों पर खर्च होंगे करोड़ों रुपये; मंत्री ने किया शिलान्यास
स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों ने दैनिक जागरण अखबार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अखबार ने जनसमस्याओं को प्रभावी तरीके से जिम्मेदारों तक पहुंचाया है, जो कि एक बेहद सराहनीय कार्य है। पाइपलाइन का काम पूरा होने के बाद अब लोगों को सड़क पर जलभराव की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा।