Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में 6 हजार मोबाइलों से भरे ट्रक की महालूट! पलवल से मास्टरमाइंड गिरफ्तार, फिल्मी है पूरी कहानी

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 03:54 PM (GMT+05:30)

    पलवल एसटीएफ ने नूंह से ई-कॉमर्स कंपनियों के ट्रक लूटने वाले मास्टरमाइंड नईम को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बिहार के अररिया में 6000 मोबाइलों से भरा ट्र ...और पढ़ें

    पलवल एसटीएफ ने पकड़ा ई-कॉमर्स ट्रक लूट का मास्टरमाइंड नईम, बिहार में लूटे थे हजारों मोबाइल।

    पलवल एसटीएफ ने पकड़ा ई-कॉमर्स ट्रक लूट का मास्टरमाइंड नईम, बिहार में लूटे थे हजारों मोबाइल।

    HighLights

    1. पलवल एसटीएफ ने ई-कॉमर्स ट्रक लूट के मास्टरमाइंड नईम को दबोचा।

    2. बिहार के अररिया में 6000 मोबाइलों से भरा ट्रक लूटा था।

    3. लूटे गए 601 मोबाइल और 8 लाख नकद बरामद किए गए।

    जागरण संवाददाता, पलवल। स्पेशल टास्क फोर्स पलवल यूनिट ने नूंह जिले में छापेमारी कर फ्लिपकार्ट और अमेज़न जैसी नामी ई-कामर्स कंपनियों के ट्रकों को लूटने वाले मास्टरमाइंड नईम को गिरफ्तार किया है। नूंह के सतपुतियाका गांव के रहने वाले आरोपित ने बीते माह बिहार के अररिया में छह हजार कीमती मोबाइलों से भरे ट्रक को लूटा था।

    पुलिस ने आरोपित के कब्जे से भारी मात्रा में लूटा हुआ सामान और गाड़ियां बरामद की हैं। आरोपित पर फरीदाबाद पुलिस द्वारा एक मामले में 5,000 रुपये का इनाम भी घोषित था और वह पिछले करीब तीन साल से फरार चल रहा था।

    बिहार में छह हजार मोबाइलों से भरे ट्रक को लूटा था नईम

    एसटीएफ प्रभारी अनिल छिल्लर के अनुसार आरोपित नईम ने अपने साथियों के साथ मिलकर बिहार के अररिया में छह हजार कीमती मोबाइलों से भरे ट्रक को लूटा था। नौ जून को अररिया में दर्ज इस मुकदमे में वह मुख्य मास्टरमाइंड है।

    एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर उसके हिस्से में आए 601 कीमती मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसके साथ ही आरोपित से कुछ मोबाइल बेचकर अर्जित की गई आठ लाख रुपये की नकदी भी बरामद हुई है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल एक स्कार्पियो कार और एक पिकअप वैन बरामद की है।

    खबरें और भी

    पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि नईम बेहद शातिर तरीके से वारदातों को अंजाम देता था। वह विभिन्न राज्यों में फ्लिपकार्ट और अमेज़न के कीमती सामान से भरे ट्रकों को निशाना बनाता था। आरोपित ट्रकों के चालकों को लालच देकर अपने साथ मिला लेता था।

    सुनसान जगह पर ट्रक रुकवाकर कीमती सामान लूटा

    इसके बाद मिलीभगत से चलती गाड़ियों में से या सुनसान जगह पर ट्रक रुकवाकर कीमती सामान लूट लिया जाता था। लूटे गए माल को आरोपी अपनी स्कार्पियो कार के जरिए सुरक्षित ठिकानों पर सप्लाई करता था। पूछताछ में आरोपित ने ऐसी 10 से 15 वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली है, जिनमें से कई मामलों में तो अभी एफआईआर तक दर्ज नहीं हुई है।

    गिरफ्तार किया गया आरोपित वर्ष 2023 से थाना सेक्टर 58, फरीदाबाद के एक धोखाधड़ी के मामले में पिछले तीन साल से फरार चल रहा था। फरीदाबाद पुलिस आयुक्त कार्यालय द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

    एसटीएफ पलवल की टीम ने को नूंह के सतपुतियाका गांव से गिरफ्तार करने के बाद, आगे की कानूनी कार्रवाई और पूछताछ के लिए अररिया (बिहार) पुलिस के हवाले कर दिया है।

    यह भी पढ़ें- पलवल में टीबी मरीजों की सांसें अटकीं, 3 महीने से नहीं मिला निक्षय पोषण भत्ता; आभा आईडी का नया नियम बना रोड़ा