पलवल के लोगों की बल्ले-बल्ले! करोड़ों रुपये से होंगे विकास कार्य; मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने किया शिलान्यास
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने पलवल के पिंगोड़ गांव में 2.63 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इन कार्यों में सामुदायिक भवन, फिरनी औ ...और पढ़ें
-1783932892315_m.webp)
कृष्णपाल गुर्जर ने पिंगोड़ में दो करोड़ 63 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया शिलान्यास। जागरण
HighLights
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
पिंगोड़ में 2.63 करोड़ रुपये के कार्यों की नींव रखी।
सामुदायिक भवन, फिरनी, रविदास भवन जैसे कार्य होंगे।
जागरण संवाददाता, पलवल। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने रविवार को होडल विधानसभा क्षेत्र के पिंगोड़ गांव में लगभग दो करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
इनमें एचआरडीएफ योजना के तहत लगभग 25 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन, लगभग 62 लाख रुपये की लागत से गांव की फिरनी का निर्माण, लगभग 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले रविदास भवन सहित विभिन्न समाजों की चौपालों एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्य शामिल हैं।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि पिंगोड़ गांव सामाजिक समरसता और भाईचारे की मिसाल है, जहां सभी धर्मों एवं समाजों के लोग एक साथ रहते हैं।
कोई भी वर्ग विकास से वंचित न रहे
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र की वास्तविक झलक इस गांव में दिखाई देती है। गांव के प्रत्येक समाज के लिए चौपाल, सामुदायिक भवन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास कार्य इसी भावना के साथ कराए जा रहे हैं ताकि कोई भी वर्ग विकास से वंचित न रहे।
कार्यक्रम में पहुंचने पर केंद्रीय राज्य मंत्री, होडल के विधायक हरेंद्र सिंह और अन्य अतिथियों का ग्रामीणों ने फूलमालाएं पहनाकर एवं पगड़ी बांधकर पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया। ग्राम पंचायत द्वारा गांव के विकास से संबंधित विभिन्न मांगें केंद्रीय राज्य मंत्री के समक्ष रखी गईं।
तत्काल मंजूरी प्रदान कर दी
जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि गांव की ओर से जो भी विकास संबंधी मांगें रखी गई हैं, उनमें से अधिकांश मांगों को उन्होंने तत्काल मंजूरी प्रदान कर दी है।
खबरें और भी
उन्होंने कहा कि आईटीआई की स्थापना संबंधी मांग वर्तमान परिस्थितियों में संभव नहीं है, लेकिन शेष सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।
उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि सांसद निधि से 10 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि भी गांव के विकास कार्यों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी, जिसका उपयोग ग्राम पंचायत अपनी आवश्यकता के अनुसार कर सकेगी।
यह भी पढ़ें- पलवल के लिए अच्छी खबर, 522 करोड़ की रेनीवेल परियोजना में आई तेजी; 2055 तक मिलेगा पर्याप्त स्वच्छ पेयजल
इस अवसर पर पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, मार्किट कमेटी हसनपुर के चेयरमैन राजपाल, सरपंच सुंदर, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, जिला परिषद उपाध्यक्ष उमेश गुदराना, ब्लाक समिति चेयरमैन अजीत सिंह, नरेंद्र सहित पंचायत प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, आस-पास के गांवों के पंच-सरपचं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।