जातिसूचक शब्द कहने का विरोध करने पर परिवार पर लाठी-डंडों और सरियों से हमला, एससी एक्ट में मामला दर्ज
पलवल के मरौली गांव में जातिसूचक गालियां देने का विरोध करने पर एक परिवार पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया गया, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड
HighLights
पलवल में जातिसूचक गालियों का विरोध करने पर हमला।
मरौली गांव में परिवार पर लाठी-डंडों से जानलेवा वार।
हमले में तीन लोग गंभीर घायल, एससी एक्ट में केस दर्ज।
जागरण संवाददाता, पलवल। पलवल के मुंडकटी थाना अंतर्गत मरौली गांव में जातिसूचक गालियां देने का विरोध करने पर परिवार पर के घर में घुसकर लाठी, डंडों, सरियों और राड से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है।
हमले में पीड़ित पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर एससी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में मरौली के रहने वाले विनीत ने बताया कि 28 जून की सुबह वह गांव के रास्ते से निकल रहा था। इसी दौरान गांव के ही केशव ने उसका रास्ता रोक लिया और उसे जातिसूचक शब्द कहते हुए गालियां दीं।
10 मिनट बाद ही लौटा केशव और...
विनीत वहां से बचकर अपने घर आ गया। पीड़ित का आरोप है कि इस घटना के दस मिनट बाद ही केशव अपने साथ जितेंद्र, पप्पू, अमित, अमित की माता, केशव की माता और बहन को लेकर, लाठी, डंडे, सरिया और लोहे की राड से लैस होकर विनीत के घर में घुस आया।
आरोपितों ने घर में घुसते ही विनीत और उसके परिवार के सदस्यों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया और काफी देर तक बेरहमी से पीटा।
जब पीड़ितों ने शोर मचाया, तो आस-पास के लोगों को आता देख आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल होडल ले जाया गया।
यह भी पढ़ें- पलवल में ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी, गांजे के पैसों को लेकर हुए विवाद में की गई थी हत्या