Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पलवल जिला अस्पताल में शर्मनाक लापरवाही, महिला वार्ड में पुरुषों की मौजूदगी; सुरक्षा गार्ड भी गायब

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 01:36 PM (IST)

    पलवल जिला नागरिक अस्पताल में चाइल्ड केयर कैंपेन टीम के औचक निरीक्षण में भारी लापरवाही सामने आई। लेबर रूम और महिला वार्ड में पुरुषों की मौजूदगी ने गंभी ...और पढ़ें

    जिला नागरिक अस्पताल के लेबर रूम में मौजूद स्टाफ से बातचीत करती टीम। जागरण

    जिला नागरिक अस्पताल के लेबर रूम में मौजूद स्टाफ से बातचीत करती टीम। जागरण

    HighLights

    1. चाइल्ड केयर टीम ने पलवल अस्पताल में अनियमितताएं पाईं।

    2. महिला वार्ड में पुरुषों की मौजूदगी से निजता का उल्लंघन।

    3. सुरक्षा गार्ड नदारद, पीएमओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

    अशोक कुमार यादव, पलवल। जिला नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के तमाम सरकारी दावे धरातल पर खोखले साबित हो रहे हैं। चाइल्ड केयर कैंपेन की दो सदस्यीय विशेष टीम डाॅ. मोहित चहल व संदीप द्वारा किए गए औचक निरीक्षण ने अस्पताल प्रशासन की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। लेबर रूम, गायनी ओपीडी कमरा नंबर 5, 6 व 7, एसएनसीयू और एनआरसी वार्ड की जांच के दौरान अस्पताल में भारी लापरवाही और अनियमितताएं देखने को मिलीं।

    जागरूकता के नाम पर खानापूर्ति

    दोपहर करीब 12 बजे पहुंची जांच टीम ने सबसे पहले गायनी वार्ड के रजिस्टरों का मुआयना किया। जब टीम ने वहां तैनात नर्साें से पूछा कि गर्भवती महिलाओं को सरकार की चाइल्ड केयर योजनाओं के प्रति कैसे जागरूक किया जा रहा है, तो स्टाफ कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। विस्तृत जानकारी मांगने पर नर्सें बगले झांकने लगीं, जिससे साफ जाहिर हुआ कि सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को लेकर अस्पताल प्रशासन कितना लापरवाह है।

    प्राइवेसी की उड़ीं धज्जियां

    निरीक्षण के दौरान सबसे शर्मनाक तस्वीर लेबर रूम और महिला वार्ड में सामने आई। वार्ड के अंदर सरेआम पुरुष बैठे मिले, जबकि उनके सामने भर्ती महिलाएं नवजात बच्चों को स्तनपान कराने पर मजबूर थीं। मरीजों की निजता और गरिमा के इस उल्लंघन को देख जांच टीम ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई।

    सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त

    महिला वार्ड के बाहर से सुरक्षा गार्ड नदारद पाया गया। जब टीम ने पुरुषों की बेरोकटोक आवाजाही पर सवाल उठाया, तो स्टाफ ने सफाई दी कि गार्ड अक्सर अपनी सीट से गायब ही रहता है। ढुलमुल सुरक्षा व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए टीम ने संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए रिपोर्ट दर्ज की है।

    खबरें और भी

    "अभी तक जांच टीम की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। निरीक्षण में जो भी कमियां सामने आई हैं, उन्हें जल्द दूर किया जाएगा। ड्यूटी से नदारद रहने वाले सुरक्षाकर्मी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा।"

    -डाॅ. संजय शर्मा, पीएमओ जिला नागरिक अस्पताल, पलवल।

    यह भी पढ़ें- पलवल में NH-19 पर दर्दनाक हादसा, कंटेनर की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत

    यह भी पढ़ें- पलवल वालों की बल्ले-बल्ले, 28 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य; राज्य मंत्री गौरव गौतम ने किया शिलान्यास