रास्ते में उड़ा दी 3400 किलो LPG गैस, गुजरात से उत्तराखंड जा रहे टैंकर में बड़ी हेराफेरी, ड्राइवर फरार
पलवल के बहरौला स्थित एक ढाबे पर खड़े टैंकर से चालक ने लगभग 3,400 किलोग्राम एलपीजी गैस चोरी कर ली और फरार हो गया। दिल्ली के टैंकर मालिक की शिकायत पर पु ...और पढ़ें

पलवल में टैंकर से 3400 किलो एलपीजी गैस चोरी, ड्राइवर फरार। (AI Generated Image)
HighLights
पलवल में टैंकर से 3400 किलो एलपीजी गैस चोरी।
आरोपी चालक विष्णु गैस चोरी कर मौके से फरार।
टैंकर मालिक की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी।
जागरण संवाददाता, पलवल। सदर थाना अंतर्गत बहरौला स्थित ढाबे पर खड़े एक टैंकर से लगभग 3,400 किलोग्राम एलपीजी गैस चोरी करने का मामला सामने आया है। आरोपित चालक मालिक को चूना लगाकर और गैस की हेराफेरी कर मौके से फरार हो गया है। दिल्ली के रहने वाले टैंकर मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, रोहिणी (दिल्ली) के रहने वाले शिकायतकर्ता अजय गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका टैंकर गुजरात के पोरबंदर से एलपीजी गैस लोड करके रुड़की (उत्तराखंड) के लिए रवाना हुआ था। इस टैंकर को मथुरा (उत्तर प्रदेश) के कोह पिंगरी फराह का रहने वाला चालक विष्णु चला रहा था।
आरोपी ड्राइवर मालिक का फोन उठाना बंद कर दिया
मालिक अजय गोयल के मुताबिक, दो जून से ही उनका टैंकर पलवल के बहरौला स्थित पंडित जी के ढाबे पर खड़ा था। जब उन्होंने ड्राइवर विष्णु से संपर्क करने की कोशिश की, तो उसने फोन उठाना बंद कर दिया। शक होने पर जब गाड़ी की जांच की गई, तो उसमें से भारी मात्रा में गैस गायब मिली। इसके बाद पीड़ित मालिक ने सदर थाना पलवल में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलने के बाद उप-निरीक्षक सुनील कुमार ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस टीम ने तुरंत बहरौला पहुंचकर पंडित जी के ढाबे के संचालक रणबीर से पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए। जब ढाबे पर खड़े टैंकर का वजन कराया गया, तो वह केवल 20,650 किलोग्राम निकला।
खबरें और भी
ड्राइवर ने 3400 किलो गैस निकाल ली
जांच में सामने आया कि ड्राइवर विष्णु ने बदनीयती और धोखाधड़ी से मालिक को नुकसान पहुंचाने के इरादे से टैंकर में भरी कुल एलपीजी गैस में से लगभग 3,400 किलोग्राम गैस निकाल ली। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर विष्णु के मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसके सभी नंबर बंद आ रहे हैं।