पलवल: झूठे मुकदमे और प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, नूंह के 7 लोगों पर केस दर्ज
पलवल में झूठे मुकदमे और लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर नूंह जिले के सात आरोपितो ...और पढ़ें
-1783325076965_m.webp)
युवक का फाइल फोटो। जागरण
HighLights
झूठे मुकदमे और प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या।
नूंह के सात आरोपितों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज।
आरोपितों ने वेल्डिंग का पैसा नहीं दिया, झूठा केस दर्ज कराया।
जागरण संवाददाता, पलवल। झूठा मुकदमा दर्ज कराकर मानसिक रूप से परेशान करने और लगातार दबाव बनाने से आहत होकर युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह मामला पलवल जिले के बहीन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सामने आया है।
पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर नूंह जिले के रहने वाले सात नामजद आरोपितों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए मजबूर करने सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
वेल्डिंग का काम करता था युवक
बहीन थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार के अनुसार, मामले में आलीमेव गांव के रहने वाले वाजिद अली ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उनका बेटा रिजवान जिला नूंह के नीमका गांव के सकिल की दुकान किराए पर लेकर वेल्डिंग का काम करता था।
आरोप है कि आरोपी रिजवान से वेल्डिंग का काम तो करवाते थे, लेकिन उसका पैसा नहीं देते थे। इसके साथ ही वे लगातार दुकान खाली कराने की धमकी भी दे रहे थे।
आरोपियों ने बेरहमी से मारपीट की
शिकायत में मृतक के पिता ने बताया कि बीती 30 जून को आरोपितों ने रिजवान के साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोपितों ने किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी और दुकान का सारा सामान बाहर फेंक दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपित रिजवान को लगातार ब्लैकमेल कर उससे पैसे भी वसूल रहे थे।
बात यहीं खत्म नहीं हुई; आरोपितों ने रिजवान पर दबाव बनाने के लिए उसके विरुद्ध एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा भी दर्ज करवा दिया। साथ ही धमकी दी कि उसे दुकान से एक भी सामान ले जाने नहीं दिया जाएगा।
खबरें और भी
दुखी होकर उठाया कदम
झूठे मुकदमे और लगातार मिल रही धमकियों के कारण रिजवान गहरे मानसिक तनाव में आ गया था और बेहद परेशान रहने लगा था। इसी मानसिक प्रताड़ना और बदनामी के डर से दुखी होकर आखिरकार रिजवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में महिला इंजीनियर ने की आत्महत्या, पति पर दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप
पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मृतक के पिता की शिकायत पर क्यूम, वकील, हाकम, जुनैद, स्शीद, सहनाज और असरू के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने व अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।