विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana: राज्यसभा में जयंत चौधरी को बोलने से रोकने पर भड़के बिप्लब देब, कहा- बेनकाब हो गया कांग्रेस का किसान-जाट विरोधी चेहरा

Published: Sat, 10 Feb 2024 10:58 PM (IST)

चौधरी चरण सिंह के पौत्र जयंत चौधरी को बोलने से रोकने पर बिप्लब देब भड़क उठे। बीजेपी प्रभारी ने कहा ...और पढ़ें

राज्यसभा में जयंत चौधरी को बोलने से रोकने पर भड़के बिप्लब देब (फाइल फोटो)।
राज्यसभा में जयंत चौधरी को बोलने से रोकने पर भड़के बिप्लब देब (फाइल फोटो)।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली/चंड़ीगढ़। शनिवार को राज्यसभा में चौधरी चरण सिंह के पौत्र जयंत चौधरी को बोलने से रोकने पर पूरी भाजपा आग बबूला है। हरियाणा भाजपा के नेताओं ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य बिप्लब कुमार देब ने राज्यसभा में जयंत चौधरी को बोलने से रोकने पर कांग्रेस के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस को किसान विरोधी और जाट समाज की विरोधी बताया है।

बिप्लब देब ने कहा कि जो कांग्रेस अब तक भगवान राम के अस्तित्व को नकारने का कुकृत्य करती रही है, वो कांग्रेस अब किसानों और जाट समाज के विरोध में उतर आई है। उन्होंने कहा कि कभी कांग्रेस भगवान राम के अस्तित्व को नकारती है तो कभी मेहनतकश जाट समाज के उस सम्मानित व्यक्ति का भी मजाक उड़ाती है, जो अपनी मेहनत के बल पर उप राष्ट्रपति के सम्मानित पद पर आसीन हैं, लेकिन अब चौधरी चरण सिंह के पौत्र जयंत चौधरी को राज्यसभा में बोलने से रोकने से कांग्रेस का किसान विरोधी चेहरा भी देश के सामने उजागर हो गया है।

ये भी पढ़ें: Haryana: जज्बे को सलाम! 107 साल की दादी रामबाई ने हैदराबाद में जीते दो गोल्ड मेडल, 'उड़नपरी' नाम से इलाके में हैं मशहूर

चौधरी चरण सिंह को सम्मानित करने पर शुरू हुआ विरोध

शनिवार सुबह राज्यसभा में किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी केंद्र सरकार द्वारा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने पर मोदी सरकार की प्रशंसा करते हुए इसे पूरे देश का सम्मान बता रहे थे। तब कांग्रेस नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का अपमान सदन में सहन नहीं होगा।

भाजपा प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने कहा कि चौधरी चरण सिंह के पौत्र जयंत को बोलने से रोकने से साफ हो गया है कि कांग्रेस नहीं चाहती थी कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिले। जब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी तो कांग्रेस किसानों को मुआवजा के नाम पर दो-दो रुपये के चेक देती थी।

ये भी पढ़ें: Haryana: पंचायती राज के प्रशिक्षण से वंचित रह गए 63 हजार पंच-सरपंच, 14 महीने पहले हुआ था चुनाव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।