Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Election 2024: दुष्यंत चौटाला उचाना से तो दिग्विजय डबवाली से ठोंकेंगे ताल, मां नैना नहीं लड़ेंगी चुनाव

    Updated: Mon, 02 Sep 2024 07:32 AM (IST)

    हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) के लिए जननायक जनता पार्टी (JJP) भी अब उम्मीदवारों की घोषणा के लिए सक्रिय हो गई है। सिरसा में जजपा क ...और पढ़ें

    सोमवार को डेढ़ दर्जन उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है जजपा (फाइल फोटो)
    सोमवार को डेढ़ दर्जन उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है जजपा (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. चुनाव से पहले बिखराव का शिकार हो चुकी जजपा संभलने को तैयार।
    2. बैठक में डेढ़ दर्जन उम्मीदवारों की हो सकती है घोषणा।
    3. दुष्यंत उचाना तो दिग्विजय डबवाली से लडेंगे चुनाव।

    अनुराग अग्रवाल, चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव से पहले बिखराव का शिकार हो चुकी जननायक जनता पार्टी संभलने को तैयार है। जजपा के राजनीतिक मामलों की सोमवार को होने वाली बैठक में डेढ़ दर्जन उम्मीदवारों की घोषणा हो सकती है।

    पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला अपनी निवर्तमान विधानसभा सीट उचाना से ही चुनाव लड़ेंगे। उनके भाई जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला डबवाली सीट पर ताल ठोंकेंगे। दुष्यंत और दिग्विजय की माता नैना चौटाला चुनाव नहीं लड़ेंगी।

    नैना चौटाला फिलहाल बाढ़डा से विधायक हैं। उचाना में कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह को चुनावी रण में उतार सकती है, जबकि भाजपा के पास यहां अभी कोई मजबूत उम्मीदवार नहीं है।

    अजय और नैना चौटाला उम्मीदवारों के लिए लगाएंगे जोर

    जजपा अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. अजय सिंह चौटाला और नैना सिंह चौटाला दोनों अपनी पार्टी के बाकी उम्मीदवारों को चुनाव लड़वाएंगे। जजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा के विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर तस्वीर अभी साफ नहीं हुई है।

    पिछला विधानसभा चुनाव उन्होंने करनाल जिले की असंध विधानसभा सीट से लड़ा था। यदि कांग्रेस और भाजपा ने असंध में कोई ब्राह्मण उम्मीदवार उतारा तो बृज शर्मा चुनाव नहीं लड़ेंगे, अन्यथा उनके असंध से चुनाव लड़ने की संभावना है।

    सिरसा में होगी जजपा की बैठक

    जजपा की राजनीतिक मामलों की कमेटी की सोमवार को सिरसा में बैठक होगी। बैठक से पहले डबवाली स्थित गांव चोरमार खेड़ा के गुरुद्वारा श्री चोरमार साहिब में श्रीअखंड पाठ साहिब जी का आयोजन होगा।

    दिग्विजय की बेटी तारा सिंह चौटाला के जन्म उत्सव को समर्पित इस कार्यक्रम में पार्टी के सभी महत्वपूर्ण लोगों व कार्यकर्ताओं के आने की संभावना है।

    श्रीअखंड पाठ साहिब के बाद सिरसा में होने वाली जजपा की राजनीतिक मामलों की कमेटी की बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा होगी।

    इन सीटों पर टिकट घोषित होने की संभावना

    पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला का कहना है कि सोमवार को जुलाना से अमरजीत सिंह ढांडा, डबवाली से दिग्विजय चौटाला, उचाना से दुष्यंत, देवेंद्र कादियान के समालखा अथवा पानीपत ग्रामीण, पृथला से अरविंद भारद्वाज और दादरी से राजदीप फोगाट के टिकट घोषित होने की संभावना है।

    पार्टी गुहला चीका, नरवाना और उकलाना समेत उन विधानसभा सीटों से भी अपने उम्मीदवार सोमवार को ही घोषित कर सकती है, जहां से पूर्व में चुने गए जजपा विधायक चुनाव से पहले भाग चुके हैं। पार्टी के प्रमुख रणनीतिकार डॉ. केसी बांगल इस बार फिर पिछली बार की तरह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Haryana News: युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में दिव्यांशु बुद्धिराजा, दिल्ली में राहुल गांधी कल लेंगे इंटरव्यू

    डबवाली में चाचा-भतीजों के बीच होगा रोचक मुकाबला

    डबवाली चौटाला परिवार का गढ़ रहा है। पिछले चुनाव में कांग्रेस व भाजपा के बीच हुए मुकाबले में कांग्रेस के अमित सिहाग ने भाजपा के आदित्य देवीलाल को शिकस्त दी थी। इस बार डबवाली के हॉट सीट बनने की कई वजह हैं।

    यहां चाचा-भतीजों के बीच सीधा मुकाबला होगा। कांग्रेस मौजूदा विधायक अमित सिहाग को टिकट दे सकती है, वहीं भाजपा फिर आदित्य देवीलाल को मैदान में उतारने पर विचार कर रही है। इनेलो विनोद अरोड़ा या किसी लोकल कार्यकर्ता को मैदान में उतार सकता है।

    जजपा से दिग्विजय चौटाला का मैदान में उतरना तय है। बीते चार साल में दिग्विजय लगातार डबवाली में सक्रिय हैं। नशे पर वार और डिजिटल लाइब्रेरी खोलने के अलावा मेधावी बच्चों को लेपटाप-टेबलेट देकर दिग्विजय चर्चा में हैं। अमित सिहाग, आदित्य देवीलाल और दिग्विजय चौटाला आपस में चाचा-भतीजे हैं। दिग्विजय जींद और सोनीपत से भी चुनाव लड़ चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: 20 लाख घरों तक पहुंची कांग्रेस, जल्द जारी होगा घोषणा पत्र