Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    महेंद्रगढ़ स्कूल बस हादसा: शिक्षा मंत्री ने स्कूल को लेकर दिया बड़ा बयान, अब प्रबंधक शपथ पत्र में लिख कर देंगे ये बात

    Updated: Thu, 11 Apr 2024 05:00 PM (IST)

    नारनौल के कनीना में स्कूल बस हादसे में आठ बच्चों की मौत मामले में प्रदेश की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने बयान दिया है। जबकि इस घटना में 35 से ज्यादा ब ...और पढ़ें

    महेंद्रगढ़ स्कूल बस हादसा: शिक्षा मंत्री ने स्कूल को लेकर दिया बड़ा बयान।
    महेंद्रगढ़ स्कूल बस हादसा: शिक्षा मंत्री ने स्कूल को लेकर दिया बड़ा बयान।

    HighLights

    1. स्कूल प्रबंधक को मान्यता रद्द करने के लिए कारण बताओ नोटिस।
    2. अब स्कूल प्रबंधक देंगे शपथपत्र-शिक्षा मंत्री।
    3. काम करने के समय शराब का सेवन नहीं करेंगे-शिक्षामंत्री।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। (Mahendragarh School Bus Accident Hindi News) महेंद्रगढ़ स्कूल बस हादसे पर हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा (Seema Trikha) ने बड़ा बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि हादसे में छह बच्चों की मौत हुई है। तीन बच्चों की हालत गंभीर है।

    स्कूल प्रबंधक को मान्यता रद्द करने के लिए कारण बताओ नोटिस

    इन्हें गुरुग्राम के बड़े अस्पताल में इलाज के लिए भेजा जाएगा। राष्ट्रीय अवकाश के दिन स्कूल खोलने पर जीएल पब्लिक स्कूल प्रबंधक को मान्यता रद्द करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

    अब स्कूल प्रबंधक देंगे शपथपत्र-शिक्षा मंत्री

    हादसे का शिकार हुई स्कूल बस का 2018 के बाद का प्रदूषण सहित फिटनेस नहीं है। अब स्कूल प्रबंधक शपथपत्र देंगे। स्कूल प्रबंधक स्कूल चलाएं लेकिन जिम्मेदारी से निभाएं। वाहन हैं, तय मापदंड के अनुसार हैं या नहीं हैं। यह भी अब सभी स्कूल प्रबंधक शपथ पत्र के माध्यम से जिलाशिक्षाधिकारी को सुनिश्चित कराएंगे।

    स्कूल बस पर लगाया गया था 15000 रुपये का जुर्माना-परिवहन मंत्री

    वहीं परिवहन मंंत्री असीम गोयल बोले मार्च में अधूरे कागजात के कारण इस स्कूल बस पर 15000 रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इस मामले में स्कूल की लापरवाही स्पष्ट है। मैंने राज्य में सभी स्कूली वाहनों का फिटनेस परीक्षण कराने का आदेश दिया है। परिवहन मंत्री ने घटना पर शोक जताया।

    खबरें और भी

    काम करने के समय शराब का सेवन नहीं करेंगे-शिक्षामंत्री

    स्कूल प्रबंधक शपथ पत्र देंगे कि मां सरस्वती मंदिर में काम करने के समय शराब का सेवन नहीं करेंगे। अभिभावक बच्चों को आंख बंद करके बस में बैठाते हैं। बस स्कूल प्रबंधक की मानी जाएगी, ठेकेदार की नहीं मानी जाएगी।

    यह भी पढ़ें: महेंद्रगढ़ स्कूल बस हादसा: परिवहन मंत्री ने स्कूल पर लगाए कई गंभीर आरोप, बोले बस पर लगा था 15000 रुपये का जुर्माना

    यह भी पढ़ें: Mahendragarh School Bus Accident: बस हादसे के बाद सीएम सैनी एक्शन मोड में, डिप्टी कमिश्नर को फोन पर दिया ये आदेश