बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का हरियाणा में नहीं होगा असर, पावर सप्लाई कंपनी का प्लान तैयार; दूसरे राज्यों से मांगा स्टाफ
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) बिजली कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल के दौरान आपूर्ति सुचारु रखने के लिए तैयारी कर रहा है। ...और पढ़ें
-1786300231555_m.webp)
बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से निपटने के लिए हरियाणा तैयार। फाइल फोटो
HighLights
यूएचबीवीएन बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के लिए तैयार।
अन्य राज्यों से तकनीकी स्टाफ की मांग की गई।
आपूर्ति सुचारु रखने को समन्वय तेज किया गया।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। बिजली कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल के दौरान आपूर्ति सुचारु बनाए रखने के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यूएचबीवीएन के मुख्य अभियंता, प्रशासन की ओर से दूसरे राज्यों की बिजली वितरण कंपनियों और विभागों से अधिकतम तकनीकी स्टाफ उपलब्ध करवाने के लिए समन्वय करने के निर्देश दिए गए हैं।
यूएचबीवीएन ने जेई, एएफएम, एलएम, एएलएम, एसएसए, एएसएसए और एसए स्तर के तकनीकी कर्मचारियों की सेवाएं उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया है। पत्र में संबंधित अधिकारियों को कहा गया है कि हड़ताल की अवधि के दौरान किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए अधिकतम तकनीकी स्टाफ के साथ आवश्यक आकस्मिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।
इन विभागों को सौंपी जिम्मेदारी
इसके लिए अलग-अलग अधिकारियों को दूसरे राज्यों के पावर डिस्काम और बिजली विभागों के साथ समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। सीपीडीएल चंडीगढ़ और उत्तराखंड पावर डिपार्टमेंट से तकनीकी स्टाफ उपलब्ध करवाने का समन्वय मुख्य अभियंता, आपरेशन, यूएचबीवीएन पंचकूला को करना है।
यह भी पढ़ें- हरियाणा में बत्ती नहीं होगी गुल, बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से निपटने के लिए प्लान B तैयार; अनिल विज ने दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश पावर डिपार्टमेंट लखनऊ से स्टाफ की व्यवस्था के लिए मुख्य अभियंता ,आपरेशन, यूएचबीवीएन रोहतक को जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह राजस्थान पावर डिपार्टमेंट और यूपी पावर कारपोरेशन लखनऊ से स्टाफ के लिए मुख्य अभियंता आपरेशन डीएचबीवीएन हिसार तथा उत्तराखंड पावर डिपार्टमेंट और एनडीएमसी दिल्ली से तकनीकी स्टाफ के लिए मुख्य अभियंता आपरेशन, डीएचबीवीएन दिल्ली को समन्वय करना है।
खबरें और भी
साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों से तकनीकी स्टाफ की उपलब्धता और अन्य आवश्यक जानकारी की समेकित रिपोर्ट नोडल अधिकारी को भेजने को कहा गया है।