विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

37वें राष्ट्रीय खेलों के लिए नेटबॉल की टीमें गोवा के लिए रवाना, ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

By Jagran NewsEdited By: Shoyeb Ahmed
Published: Tue, 17 Oct 2023 08:48 PM (IST)

गोवा में होने वाले 37वें राष्ट्रीय खेलों (37th National Games) के लिए नेटबॉल की महिला व पुरुष की टीमों (Men ...और पढ़ें

37 वे राष्ट्रीय खेलों के लिए नेटबॉल की टीमें गोवा के लिए रवाना
37 वे राष्ट्रीय खेलों के लिए नेटबॉल की टीमें गोवा के लिए रवाना

HighLights

  1. 37 वे राष्ट्रीय खेलों के लिए नेटबाल की टीमों को गोवा के लिए किया रवाना
  2. पूर्व मंत्री ग्रोवर और हरियाणा ओलंपिक संघ के दूसरे पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं
  3. राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा करेगा शानदार प्रदर्शन: मनीष ग्रोवर

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। 25 अक्टूबर से 9 नवंबर तक गोवा में होने वाले 37वें राष्ट्रीय खेलों (37th National Games) के लिए स्थानीय सिंचाई विश्रामगृह से नेटबॉल की महिला व पुरुष की टीमों (Men and Women Netball Teams) को रवाना किया।

हरियाणा ओलंपिक संघ (Haryana Olympic Association) के कोषाध्यक्ष और राष्ट्रीय खेलों के हरियाणा इंचार्ज श्री मनीष कुमार ग्रोवर (Manish Kumar Grover) और अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही उम्मीद जताई कि सभी खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष ने पत्रकारों से की बातचीत

पत्रकारों से बातचीत करते हुए ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष ग्रोवर ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा बनाई गई नई खेल नीति का परिणाम है कि आज अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा के युवा सर्वाधिक मेडल जीत रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा शुरू किए गए खेलो इंडिया अभियान ने देश में खेल के प्रति नया माहौल बनाया है। प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए नगद इनाम राशि बढ़ाने से लेकर खेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर लगातार काम हो रहा है।

राज्य सरकार द्वारा नए कोचों की भर्ती करने और नई यूनिवर्सिटी बनाने जैसे फैसले लिए गए हैं। वर्ष 2022 में गुजरात में हुए 36वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा देश भर में तीसरे स्थान पर रहा था लेकिन इस बार पूरी उम्मीद है कि राज्य के खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में पहले पायदान पर रहेंगे। प्रदेश के खिलाड़ी 43 खेलों में भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें- सभी विभागों और बोर्ड-निगमों को एचकेआरएन के माध्यम से भर्ती से पहले वित्त विभाग से लेनी होगी मंजूरी

ये लोग रहे मौजूद

इससे पहले सभी खिलाड़ियों को रिफ्रेशमेंट दी गई और उनका फूलों से स्वागत किया गया। इस मौके पर जिमनास्टिक टीम से खिलाड़ी मुस्कान भी रही।

वहीं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश नांदल, हरियाणा ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष सूरजपाल अम्मू, हरियाणा ओलंपिक संघ के महासचिव नीरज तंवर, नेटबाल संघ के प्रधान हरिओम कौशिक, हरियाणा फुटबॉल संघ के उप प्रधान हिमांशु ग्रोवर, हरियाणा जिम्नास्टिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष परशराम, स्पोर्ट्स कंसलटेंट संदीप पाराशर, जिम्नास्टिक कोच कविता सैनी सहित अनेक पदाधिकारी इस दौरान मौजूद रहे।

खिलाड़ी बोले अब ज्यादा मिल रही सुविधाएं

नेटबॉल और बैडमिंटन के खिलाड़ियों ने पूरी ऊर्जा से कहा कि राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा का नाम रोशन करेंगे। इस बार पहले की तुलना में ज्यादा मेडल लेकर आएंगे। खिलाड़ियों ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों को लेकर सभी में खासा उत्साह है।

राज्य सरकार की खेल नीति, खेलो इंडिया अभियान चलाने समेत खिलाड़ियों के लिए नगद इनाम राशि बढ़ाने जैसी कई सुविधाएं शुरू की गई है और इनका खिलाड़ियों को लाभ मिल रहा है। केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार ने खेलों के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बड़े फैसले लिए हैं। हरियाणा प्रदेश की पदक तालिका में राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर लगातार इजाफा हो रहा है।

ये भी पढ़ें- आम चुनाव के पहले JJP की बैठक, दुष्यंत चौटाला बोले- जल्द हलका स्तर पर कार्यकारिणी गठित की जाए

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।