यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lok Sabha Election 2024: अब चुनावी रण जीतने को प्रचार रथ पर सवार होंगे भाजपा के ये दिग्गज नेता
प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल पर राज्य में भाजपा को मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी है। दोनों नेता हर विधानसभा में पार्टी ...और पढ़ें

HighLights
- सीएम नायब सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल पर राज्य में भाजपा को मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी।
- विधानसभा वार करेंगे दोनों प्रचार, पहले चरण के लिए 48 सीटों पर प्रचार का प्लान तैयार।
- बड़े ही रोचक और नाटकीय अंदाज में किए जा रहे विधानसभा के प्रत्याशी भी घोषित।
अनुराग अग्रवाल , चंडीगढ़। साढ़े नौ साल तक हरियाणा की सत्ता चलाने के बाद करनाल संसदीय क्षेत्र (Karnal Lok Sabha Seat) के चुनावी रण में उतरे पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) प्रदेश में पार्टी का बड़ा चेहरा होंगे। लगातार चार दिन तक अपने संसदीय क्षेत्र की सभी विधानसभा सीटों पर करीब 10 हजार कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद मनोहर लाल अब राज्य की बाकी लोकसभा सीटों (Lok Sabha Election 2024) पर भी चुनाव प्रचार करने जाएंगे।
पांच लोकसभा क्षेत्रों की 45 विधानसभा सीटों पर प्रचार
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) कई सीटों पर उनके साथ होंगे तो कुछ सीटों पर स्वतंत्र रूप से दोनों अलग-अलग चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के चुनाव प्रचार संबंधी कार्यक्रमों को अंतिम रूप देना आरंभ कर दिया है। पहले चरण में पांच लोकसभा क्षेत्रों की 45 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार होगा।
सीएम नायब पीएम मोदी के साथ कर चुके मंच शेयर
फिर बाकी लोकसभा सीटों का दौरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी दो दिन पहले ही मेरठ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ रैली का मंच साझा कर लौटे हैं। भाजपा (Haryana BJP) को उम्मीद है कि नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाए जाने से ओबीसी का बड़ा वर्ग उसके साथ जुड़ेगा। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भले ही पंजाबी समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं।
लेकिन उन्होंने साढ़े नौ साल के अपने कार्यकाल में जिस तरह हर वर्ग के कल्याण के फैसले लिए, उससे उनकी सभी बिरादरियों में पकड़ मजबूत हुई है। नायब सिंह सैनी और मनोहर लाल की जोड़ी पर प्रदेश में 11 कमल के फूल खिलाने की बड़ी जिम्मेदारी है। हालांकि भाजपा ने हर संसदीय क्षेत्र में मजबूत जनाधार वाले नेताओं को चुनाव मैदान में उतारा है।
खबरें और भी
मनोहर लाल पंचकूला और करनाल में कार्यकर्ताओं की ले रहे बैठकें
लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के करीबी और पार्टी का बड़ा चेहरा होने के नाते पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर सभी सीटों पर कमल का फूल खिलाने का दायित्व है। पार्टी की रणनीति को लेकर उनकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी वार्ता हुई है। मनोहर लाल जहां लोकसभा वार चंडीगढ़, पंचकूला और करनाल में कार्यकर्ताओं की बैठकें ले रहे हैं।
वहीं नायब सिंह सैनी (Nayab Saini) विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर पार्टी के चुनाव प्रचार को गति देने का काम कर रहे हैं। नायब सैनी और मनोहर लाल की जोड़ी जल्दी ही पूरे प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव प्रचार तेज करने वाली है। सिर्फ भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है, जिसने सबसे पहले अपने सभी 10 लोकसभा उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।
करनाल सीट पर होने वाले उपचुनाव में सीएम सैनी उम्मीदवार
करनाल विधानसभा सीट (Karnal By Election) पर होने वाले उपचुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पार्टी के उम्मीदवार हैं। मनोहर लाल जिस भी संसदीय क्षेत्र में जा रहे हैं, वहां बड़े ही रोचक और नाटकीय अंदाज में विधानसभा के उम्मीदवारों की भी घोषणा कर रहे हैं।
वह प्रत्याशी का नाम लिए बगैर कमल के फूल को भाजपा का उम्मीदवार बताकर लोगों का समर्थन प्राप्त कर रहे हैं। मनोहर लाल का यह अंदाज कार्यकर्ताओं को बेहद पसंद आ रहा है, जिसका स्पष्ट संदेश यह जा रहा है कि लोकसभा हो या विधानसभा, उम्मीदवार कोई भी रहे, लेकिन वोट कमल के फूल पर जाएगा।