Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Politics: 'हम केवल सरकार में हिस्सेदार, इसलिए...', JJP अध्यक्ष अजय चौटाला का बड़ा बयान

    By Ram kumarEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Wed, 27 Sep 2023 09:42 PM (IST)

    अजय चौटाला ने कहा कि हम केवल सरकार में हिस्सेदार हैं इसलिए जो करना चाहते थे वह नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि पार्टी 10 के 10 लोकसभा क्षेत्र में बड़ी रै ...और पढ़ें

    'हम केवल सरकार में हिस्सेदार, इसलिए...', JJP अध्यक्ष अजय चौटाला का बड़ा बयान (फाइल फोटो)
    'हम केवल सरकार में हिस्सेदार, इसलिए...', JJP अध्यक्ष अजय चौटाला का बड़ा बयान (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. अजय चौटाला ने कहा कि हम केवल सरकार में हिस्सेदार हैं, इसलिए जो करना चाहते थे वह नहीं कर पाए।
    2. अजय चौटाला ने कहा कि कार्यकर्ताओं के कामों में कोई कोर-कसर नही छोड़ेंगे।

    समालखा-काबड़ी (पानीपत), जागरण संवाददाता। Ajay Chautala In Panipat जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि जब तक जनता का प्रतिनिधि जनता के बीच में बैठकर उनकी समस्या ना सुने, तब तक विकास कार्यों की गति अधूरी रहती है। सरकार बनते ही कोरोना जैसी विश्वव्यापी महामारी से दो साल और इसके बाद एक साल किसान आंदोलन के चलते हम जनता के बीच नहीं आ सके। लेकिन अब बचे समय में गांवों के विकास कार्यों व कार्यकर्ताओं के कामों में कोई कोर-कसर नही छोड़ेंगे।

    अजय सिंह चौटाला ने उक्त बात समालखा विधानसभा क्षेत्र के गांव पट्टीकल्याणा में लोगों को संबोधित करते समय कही। वो जनसंपर्क अभियान के तहत पट्टीकल्याणा, नारायणा व समालखा पहुंचे थे। उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनी और समाधान कराने का आश्वासन दिया। इससे पहले ग्रामीणों ने उनका फूलमाला पहना स्वागत किया।

    'इसे संभाल कर रखना, लेकिन हुआ क्या'

    दूसरी ओर, गांव काबड़ी में डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि उन्हें जब पुरानी पार्टी से निष्कासित किया गया। उस समय जींद की धरा पर मैंने कहा था कि झंडा डंडा, पार्टी के सभी विधायक और 23 प्रतिशत वोट भी उन्हीं को समर्पित। इसे संभाल कर रखना, लेकिन हुआ क्या। उनके पास केवल एक विधायक और वोट प्रतिशत भी गिरकर केवल डेढ़ प्रतिशत रह गया। जबकि एक युवा ने थोड़े समय में तीन-तीन चुनाव भी लड़े और आपके आशीर्वाद से 10 विधायक भी चुनकर आए। उनकी सरकार में हिस्सेदारी हुई।

    ये भी पढ़ें- बिग बॉस फेम Sangram Singh बने स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एंबेसडर, बोले- PM नरेन्द्र मोदी के ड्रीम...

    'हम केवल सरकार में हिस्सेदार'

    अजय चौटाला ने कहा कि हम केवल सरकार में हिस्सेदार हैं, इसलिए जो करना चाहते थे वह नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि पार्टी 10 के 10 लोकसभा क्षेत्र में बड़ी रैलियां करेगी। इनमें से चार लोकसभा क्षेत्रों में हो भी चुकी है, बाकी छह में तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि हमने अलग पार्टी बनाकर चुनाव लड़ा था। लोगों ने हमें 17 प्रतिशत वोट भी दिए, लेकिन वह सरकार बनाने के लिए काफी न थे।

    खबरें और भी

    उन्होंने ग्रामीणों की ओर से दिए गए मांग पत्र के कामों को कराने का आश्वासन भी दिया। पार्टी नेता देवेंद्र कादियान ने भी पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। इस मौके पर पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बहन फूलवती, राष्ट्रीय सचिव सुरेश काला , जिलाध्यक्ष सुरेंद्र धौला, बलराज मछरौली, बिजेंदर करहंस, मा. अजमेर सिहं, सुभाष धीमान, राजबीर प्रजापत, टीपू पौडिया, जयदेव नौलथा, सुभाष शर्मा, विपिन छाबड़ा, महिला जिलाध्यक्ष गीता पलड़ी, मीनाक्षी चावला, बलराज देशवाल, विनोद वाल्मिकी, प्रमोद शर्मा, योगिंदर, शमशेर डाहर, सतबीर शर्मा, मांगेराम छौक्कर आदि मौजूद रहे।

    ये भी पढ़ें- Haryana News: पंचकूला में नगर निगम की टीम पर हमला, तीन अधिकारी बुरी तरह से जख्मी; गाड़ियां क्षतिग्रस्त