Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Weather Update: तेज बारिश से उमस से मिली राहत तो जलभराव से आफत; अगले चार दिनों के लिए जारी हुआ अलर्ट

    By Vinod KumarEdited By: Prince Sharma
    Updated: Wed, 13 Sep 2023 05:00 AM (GMT+05:30)

    Haryana Weather Update हरियाणा के पानीपत में मंगलवार को दोपहर एक बजे के करीब तेज वर्षा हुई है। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार 1 ...और पढ़ें

    Haryana Weather Update: तेज बारिश से उमस से मिली राहत तो जलभराव से आफत
    Haryana Weather Update: तेज बारिश से उमस से मिली राहत तो जलभराव से आफत

    HighLights

    1. शहर में हुई तेज वर्षा, गर्मी से मिली राहत व तापमान में आई गिरावट
    2. 17 सितंबर तक तेज वर्षा होने के आसार बने हुए हैं।

    पानीपत, जागरण संवाददाता। शहर में मंगलवार को दोपहर एक बजे के करीब तेज वर्षा हुई है। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार 17 सितंबर तक तेज वर्षा होने के आसार बने हुए हैं। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान छह डिग्री गिरने की संभावना है।

    मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सोमवार से तीन डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमा 25 डिग्री रहा। 30 मिनट की वर्षा के बाद शहर में जगह-जगह जलभराव की समस्या पैदा हो गई। सबसे ज्यादा जलभराव सनौली रोड, पालिका बाजार, सेक्टर 11-12 में शापिंग कांप्लेक्स आदि जगहों पर जलभराव हुआ। अगले

    कुछ दिन ऐसे रहेगा मौसम

    तिथि अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान क्या रहेगा 13 सितंबर 33 डिग्री 26 डिग्री वर्षा होने के आसार। 14 सितंबर 33 डिग्री 26 डिग्री दो शिफ्टों में तेज वर्षा के आसार। 15 सितंबर 34 डिग्री 26 डिग्री तेज वर्षा के आसार। 16 सितंबर 34 डिग्री 26 डिग्री दो शिफ्टों में वर्षा के आसार 17 सितंबर 32 डिग्री 25 डिग्री तेज वर्षा के आसार ।